News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पुलिस मुठभेड़ में अंतरप्रांतीय टप्पेबाज के पैर में लगी गोली साथी के साथ गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 17, 2024  |  6:07 PM

61 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पुलिस मुठभेड़ में अंतरप्रांतीय टप्पेबाज के पैर में लगी गोली साथी के साथ गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। मंगलवार की देर रात्रि पुलिस टीम से अंतर प्रांतीय टप्पेबाज की मुठभेड़ हो गई,पुलिस द्वारा अपने सुरक्षा में की गई फायरिंग में एक टप्पेबाज की पैर में गोली लगी जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया है, वही उसके दूसरे साथी को भी पुलिस टीम ने दबोच लिया है। घायल टप्पेबाज का इलाज जिला अस्पताल में हो रहा है।

आपके लिए और..- मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने...

जानकारी रहे की बीते मंगलवार को देर रात्रि को थाना रविन्द्रनगर धूस, कोतवाली पडरौना, सर्विलांस व स्वाट की संयुक्त टीम द्वारा रहसु नहर के पास वाहनों की चेकिंग की जा रही थी कि दो मोटर साइकिल सवार बहदग्राम की तरफ से नहर की पटरी से सड़क के रास्ते आते हुये दिखायी दिये जिनको रोकने का प्रयास किया गया तो मोटरसाइकिल सवार अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से गोली चलायी गयी जवाबी कार्यवाही प्रतिरक्षा में अभियुक्त श्यामसुंदर गौड़ पुत्र सत्यदेव गोंड़ निवासी मथौली थाना विजयीपुर जनपद गोपालगंज बिहार घायल हो गया व एक अन्य अभियुक्त राजेश यादव पुत्र लक्ष्मन यादव साकिन चुगड़ी थाना विजयीपुर जनपद गोपालगंज बिहार को गिरफ्तार कर लिया गया तथा मौके पर उन लोगो के कब्जे से अभियुक्तों के पास से एक तमंचा 315 बोर एक फॉयर शुदा खोखा कारतूस दो जिंदा कारतूस ,एक पल्सर मोटरसाइकिल यू0पी0 52 एएस 4976 व कुल 23600/- रु0 नगद व दो मोबाईल जिसमे एक नीले रंग की रेडमी 9ए एन्ड्रायड व दूसरी सैमसंग कीपैड काले रंग की बरामदगी की गयी। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उपरोक्त अभियुक्तों के विरुद्ध थाना रविंद्रनगर धुस में अभियोग पंजीकृत करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

इनका अपराध करने का तरीका

पकड़े गए अभियुक्तों से पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक ग्रामीण इलाके में बैंक व एटीएम के पास भोले भाले लोगों को नोट का गड्डी का झांसा देकर अपना शिकार बनाते हैं। पिछले दस वर्षो से बड़ी सफाई से ये काम करते आ रहे है। पकड़े गए अभियुक्तों के ऊपर जनपद देवरिया,कुशीनगर के विभिन्न थानों में अभियोग दर्ज है। यह हमेशा घटना कर के अपनी पहचान छुपाते हुए उत्तर प्रदेश से बिहार में निकल जाते है,इतना ही नही बिहार में अपराध कर के उत्तर प्रदेश में भाग आते है, और अपनी पहचान छिपा कर सीमावर्ती ग्रामीण इलाकों में अपराध करित करते रहते है।

मंगलवार की रात्रि हुए इस मुठभेड़ में प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ला थाना कोतवाली पड़रौना,थानाध्यक्ष संजय कुमार थाना रविन्द्र नगर धुस,वरिष्ठ उप निरीक्षक जीतबहादुर यादव,उप निरीक्षक शरद भारती सर्विलांस प्रभारी ,उप निरीक्षक आलोक कुमार स्वाट प्रभारी,उप निरीक्षक शनि जावला,हे0का0 सनातन सिंह स्वाट टीम,हे0का0 राहुल सिंह स्वाट टीम,हे0का0 सन्तोष सिंह स्वाट टीम,हे0का0 चन्द्रशेखर यादव,हे0का0 सन्दीप भास्कर स्वाट टीम ,हे0का0 अभिषेक यादव सर्विलांस टीम,का0 शिवानन्द सिंह स्वाट टीम ,हे0का0 धीरेन्द्र कुमार,हे0का0 राधेश्याम यादव,का0 अमरानाथ सरोज,का0 जितेन्द्र यादव ,का0 विशाल सिंह थाना रविन्द्रनगर धूस जनपद कुशीनगर की भूमिका सराहनीय रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking