कसया/कुशीनगर। पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन कुशीनगर की बैठक रविवार को कसया स्थित ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल पडरौना रोड कसया के प्रांगण में आयोजित हुई। जिसमें संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा सक्रिय और निर्विवाद साथियों को संगठन में जोड़ने पर चर्चा हुई।
संगठन के राष्ट्रीय महासचिव उमाशंकर शुक्ल ने कहा कि पीपीए में पत्रकारों का हित सुरक्षित है।
जिलाध्यक्ष संदीप त्रिपाठी ने कहा कि पत्रकारों के पीपीए सदैव संघर्ष को तैयार है। कहा कि दो दिन के अंदर सभी साथी सदस्यता शुल्क जमा कर हर हाल में जनवरी मे परिचय पत्र हासिल कर ले। तहसील अध्यक्ष अजय तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। वक्ताओं ने संगठन को कैसे और मजबूत तथा सशक्त बनाया जाय इस पर अपने अपने विचार व्यक्त किया । संचालन वीरेश राय ने किया।
इस अवसर पर योगेन्द्र यादव , अनिल कुमार तिवारी, वीरेंद्र कुमार यादव,ओमप्रकाश यादव, विजय तिवारी ,अयुब खान, हरगोविंद राव, टुनटुन मिश्रा, मोहन वर्मा, विजय कुमार तिवारी, मुन्ना सिंह, सतीश भारती,उमर फारूक, शम्भू गिरी, दिनेश जायसवाल, ऋषिकांत मिश्र,संदीप जायसवाल, आदि पत्रकार मौजूद रहे।
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…