कुशीनगर। कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को सीधे नेशनल हाइवे 28 से जोड़ने को लेकर फोरलेन लिंक रोड का निर्माण बाउंड्रीवाल के भीतर होगा। इसके लिए बुधवार को एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कार्यदाई संस्था लोक निर्माण विभाग को डीएम की मौजूदगी में ड्राफ्ट सौंप दिया।शीघ्र ही इसका निर्माण आरम्भ कर पूरा कर लिया जाएगा।अब एयरपोर्ट पर उतरने वाले यात्री 5 मिनट के भीतर एनएच 28 पर पहुंचकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो सकेंगे।
मिली जानकारी अनुसार कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का बीते 20 अक्टूबर को पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा लोकार्पण करने के बाद 26 नवम्बर से घरेलू उड़ान सेवा आरम्भ है।यात्रियों को आने जाने को लेकर लिंक रोड का निर्माण कराकर काम चलाया जा रहा था। इसको सीधे फोरलेन से जोड़ने का प्रस्ताव पहले से ही है। फोरलेन से टर्मिनल बिल्डिंग की दूरी 3.350 किमी है। जिसमें 1 किमी सड़क फोरलेन बनी है। वह बाउंड्रीवाल के बाहर है, इसका निर्माण प्रदेश सरकार ने 21 करोड़ रुपए की लागत से करा दिया है। इसमें किसानों से ली गई भूमि के एवज में आठ करोड़ रुपये अलग से मुआवजा का वितरण किया गया है। शेष बचा 2.350 किमी मार्ग एयरपोर्ट के बाउंड्रीवाल के भीतर है। इसका निर्माण एयरपोर्ट अथॉरिटी को करना था। इसको लेकर अथॉरिटी ने लोक निर्माण विभाग से इस्टीमेट बनवाया था। पीडब्ल्यूडी ने 33.19 करोड़ का इस्टीमेट बनाकर अथॉरिटी को सौंपा था।
जिसको अथॉरिटी के अधिकरियों ने अपने मुख्यालय भेजकर स्वीकृत करा लिया। बुधवार को एयरपोर्ट के निदेशक अपनी टीम के साथ डीएम कार्यालय पहुंचे।जहां एकमुश्त धनराशि का ड्राफ्ट अधिशाषी अभियंता को सौंपा।यह मार्ग तीस मीटर चौड़ा होगा। जिसमें नौ नौ मीटर की दोनों लेन की सड़क, बीच में पांच मीटर डिवाइडर, दोनों तरफ एक एक मीटर का नाला के अलावा पटरी शामिल है।
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…
कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…