कुशीनगर। कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से स्पाइसजेट के नियमित उड़ान में आ रहे व्यवधानों को दूर कराने के लिए सांसद विजय कुमार दूबे ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिधिया से उनके कार्यालय में मुलाकात की। उन्होंने बताया कि स्पाइसजेट की ओर से एयरपोर्ट अथारिटी से वीएफआर (विजिविलिटी फ्लाइंग रेगुलेशन) कैटगरी से आइएफआर (इंस्ट्रूमेंट फ्लाइंग रेगुलेशन) के लिए अप्रूवल मांगा था, लेकिन अभी तक मिला नहीं है।
सांसद ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि निजी विमान कंपनी स्पाइसजेट की ओर से कुशीनगर से दिल्ली की उड़ान सेवा शुरू कर दी गई है। मौसम की रुख को देखते स्पाइसजेट की ओर से आपरेशन की अनुमति मांगी गई है। किन्हीं कारणों से अथारिटी अनुमति नहीं दे रही है।अगर अनुमति नहीं मिलेगी तो नियमित उड़ान में व्यवधान खड़ा हो जाएगा,जो ठीक नहीं है। नियमित उड़ान होने पर ही पर्यटकों को आकर्षित किया जा सकेगा और उन्हें आने-जाने की सुविधा मिल पाएगी। सांसद ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने शीघ्र ही व्यवधान दूर कराने का आश्वासन दिया है।
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…
चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…