कसया/कुशीनगर। उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश ब्रजेश पाठक का कुशीनगर एयरपोर्ट पर आगमन रविवार को हुआl श्री पाठक उप मुख्यमंत्री श्री पाठक देवरिया जनपद में किसी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आये थे l एयरपोर्ट पर सांसद कुशीनगर विजय कुमार दूबे ने उपमुख्यमंत्री/स्वास्थ मंत्री का कुशीनगर अंतराष्टीय एयरपोर्ट पर बुके देकर किया स्वागत, तथा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गयी l
पत्रकारों से वार्ता करतें हुए श्री पाठक ने कहा कि कुशीनगर एयरपोर्ट बौद्ध स्थली से जुड़ा होने के कारण यहाँ देश -विदेश से पर्यटक आते है, जिसके लिये अंतराष्ट्रीय उड़ान के लिये केंद्र सरकार से सहमति मिल गयी है, जल्द उड़ान की प्रक्रिया शुरू की जाएगी l उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य सुविधा को देखते हुए हर जगह अस्पतालों का निर्माण व उनको आधुनिक सुविधा से लैस किया जा रहा है l प्रदेश में कहीं भी अस्पतालों की कमी नही होंगी l
इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्रा,जिला प्रभारी रमेश सिंह जी, पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुशीनगर सुरेश पटारिया, अपर जिलाधिकारी कुशीनगर देवीदयाल वर्मा, उपजिलाधिकारी हाटा वरुण पाण्डेय, उपजिलाधिकारी कसया कल्पना जायसवाल,विधायक हाटा मोहन वर्मा, विधायक तमकुहीराज डॉ. असीम राय, विधायक विधायक फाजिलनगर सुरेंद्र सिंह कुशवाहा,पूर्व विधायक कुशीनगर रजनीकांत मणि त्रिपाठी,ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि हाटा सुधीर राव, चन्द्र प्रकाश चमन यादव,जितेंद्र राव, विधायक प्रतिनिधि कुशीनगर रुद्र प्रकाश सिंह, मण्डल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव,निखिल उपाध्याय, सुमित त्रिपाठी सहित काफी संख्या में पार्टी पधाधिकारी गण व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहेl
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…