News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: अन्तर्राज्यीय वाहन चोरी गैंग का पर्दाफाश, चोरी के 7 बाइक व अवैध शस्त्र के साथ 04 शातिर चोर गिरफ्तार

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 12, 2023  |  7:46 PM

874 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अन्तर्राज्यीय वाहन चोरी गैंग का पर्दाफाश, चोरी के 7 बाइक व अवैध शस्त्र के साथ 04 शातिर चोर गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image

कसया/कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज बुधवार को प्रभारी निरीक्षक पटहेरवा अनिल कुमार उपाध्याय मय टीम द्वारा फाजिलनगर सेन्ट जोसेफ स्कुल से 50 मीटर आगे चेकिंग के दौरान अन्तर्राज्यीयी वाहन चोरो के गैंग का पर्दाफाश करते हुए 04 वाहन चोरों विशाल कुमार राम पुत्र रामजी राम निवासी दूबे बेलवा थाना कटया जनपद गोपालगंज बिहार, केदार कुमार राम पुत्र परमीन राम निवासी तिवारी छपरा थाना कटया जनपद गोपालगंज बिहार, टिन्कू माझी पुत्र हरेन्द्र माझी निवासी हडरवा थाना कटया जनपद गोपालगंज बिहार, शशिकान्त प्रसाद पुत्र किशोर प्रसाद निवासी सुमही बुजुर्ग थाना चौराखास जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर भिन्न भिन्न स्थानो से चोरी की कुल 07 मोटरसाइकिल व अभि0 विशाल कुमार राम के पास एक अदद अवैध तमन्चा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर की बरामदगी की गयी। बरामदसुदा वाहनों में से एक वाहन थाना तमकुहीराज से चोरी गयी थी तथा अन्य 06 वाहनों के संबंध में गहराई से छानबीन की जा रही है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 111/2023 धारा 41,411,420,473 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

आपके लिए और..- उत्साह के साथ मना गोवर्धन पूजा

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार उपाध्याय, थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर,निरीक्षक उमेश कुमार सिंह,व0उ0नि0 सभाजीत सिंह,उ0नि0 राकेश कुमार यादव,का0 अभिलाश यादव,का0 सोहित यादव,का0 विनोद कुमार,का0 अर्जुन खरवार,का0 उमाशंकर यादव,का0 सुरजीत कुमार आदि शामिल रहें l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उत्साह के साथ मना गोवर्धन पूजा
उत्साह के साथ मना गोवर्धन पूजा

मथौली बाजार कुशीनगर , प्रकाश पर्व दीपावली मनाने के बाद तीसरे दिन उपनगर सहित…

मास्टर चाबी से बाइक उड़ाते, रात में बदलते थे नंबर प्लेट; 48 घंटे में कप्तानगंज पुलिस ने दबोचे दो शातिर चोर
मास्टर चाबी से बाइक उड़ाते, रात में बदलते थे नंबर प्लेट; 48 घंटे में कप्तानगंज पुलिस ने दबोचे दो शातिर चोर

कुशीनगर। बाइक चोरी करने का शातिराना अंदाज भी निराला था। अपनी मोटरसाइकिल से रामजानकी…

तीन वांछित गिरफ्तार, जेल भेजे गए
तीन वांछित गिरफ्तार, जेल भेजे गए

हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली पुलिस ने देवराजपुर में हुए प्राणघातक हमले के मामले में…

मूर्ति विसर्जन से लौट रहे दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर 
मूर्ति विसर्जन से लौट रहे दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर 

मथौली बाजार कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा देवराजपुर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking