News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला अंतरराज्यीय वांछित अभियुक्त गिरफ्तार!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 17, 2021  |  5:13 PM

1,409 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला अंतरराज्यीय वांछित अभियुक्त गिरफ्तार!

कुशीनगर । आज जनपद के तरयासुजान पुलिस ने एक अंतरराज्यीय एटीएम कार्ड बदल कर ठगी करने वाले वांछित अभियुक्त को टोल प्लाजा सलेमगढ़ से उस समय दबोचने में कामयाबी पायी है, जब वह बिहार प्रदेश के तरफ लग्जरी कार से जा रहा था।

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार को थाना तरयासुजान प्रभारी निरीक्षक कपिलदेव चैधरी ,उप निरीक्षक विनय कुमार ,उप निरीक्षक सन्दीप सिंह, आरक्षी दिनेश यादव की टीम द्वारा सलेमगढ़ टोल प्लाजा से एटीएम बदल कर ठगी करने वाला एक शातिर वांछित अभियुक्त सोनू कुमार पुत्र चन्द्र सिंह साकिन हाउस नं0 289/7 हिसार रोडकच्ची गढ़ी मोहल्ला गोपालपुरा थाना रोहतक पुराना बस स्टैण्ड जनपद रोहतक(हरियाणा) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सात अदद एटीएम कार्ड, एक अदद मारूती कार आई-20 DL10 CD 1377 बरामद करने में कामयाब हुई है।

पुलिस के पूछ -ताछ में इस अपराध की तीरके के विषय मे अभियुक्त द्वारा बताया गया की भीड़-भाड़ वाले ए0टी0एम0 बूथ पर पहले से मौजूद रहकर यह देखते थे कि जो व्यक्ति कम जानकार दिखे या जिसे पैसा निकालने हेतु मदद की आवश्यकता रहती है उनके पीछे खड़े होकर मदद के बहाने बहुत ही सफाई से एटीएम कार्ड बदलकर उसी बैंक का दुसरा ए0टी0एम0 कार्ड उस व्यक्ति को दे देते थे और कभी-कभी मौका देखकर ए0टी0एम0 कार्ड बलपूर्वक छीन कर भाग जाते थे एवं फ्राड करके एकाउण्ट से पैसे निकाल लेते थे। मुकामी पुलिस वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर बरामदगी के आधार पर बिधिक कार्यवाही में जुटी है।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking