News Addaa WhatsApp Group Join करें

IPS Dhawal Jaiswal, SP Kushinagar/कुशीनगर: आईपीएस धवल जायसवाल ने अपने काबलियत का मनवाया लोहा! प्रदेश में अच्छा प्रदर्शन करने वाले टॉप 10 एसपी के लिस्ट में बनायीं जगह

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 20, 2023  |  11:51 AM

162 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
IPS Dhawal Jaiswal, SP Kushinagar/कुशीनगर: आईपीएस धवल जायसवाल ने अपने काबलियत का मनवाया लोहा! प्रदेश में अच्छा प्रदर्शन करने वाले टॉप 10 एसपी के लिस्ट में बनायीं जगह WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘भ्रष्टाचार और अपराध पर जीरो टॉलरेंस’ की निति को कुशीनगर जिले के कप्तान धवल जायसवाल ने अपनी काबलियत और जनता के प्रति समर्पण से सफल कर दिखाया है. उनके इस प्रयास का परिणाम रहा कि आईजीआरएस रैंकिंग में प्रदेश में अच्छा प्रदर्शन करने वाली टॉप 10 लिस्ट में कुशीनगर कप्तान धवल जायसवाल भी शमिल है, जिले में अपराधियों के खिलाफ चल रही लगातार कार्रवाई का ये बड़ा परिणाम सामने आया है.

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

दरअसल, राज्य सरकार ने प्रदेश में सबसे अच्छे और सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले जिला पुलिस प्रमुखों की एक सूची को जारी की है। ये सूची जनसुनवाई समाधान प्रणाली या एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर मिली शिकायतों के निस्तारण के आधार पर जारी की गई है। जिसमें कुशीनगर जिले के कप्तान धवल जायसवाल ने टॉप-10 में अपनी जगह बनाई है। इस लिस्ट में आईपीएस धवल जायसवाल ने प्रदेश में पांचवा स्थान प्राप्त किया है। आपको बता दे, अलीगढ़ को पहला तो श्रावस्ती को दूसरा और सोनभद के एसपी को तीसरा स्थान मिला है। वहीं खराब प्रदर्शन करने वालों में बरेली, लखनऊ व गोरखपुर के एसएसपी शामिल हैं।

सबसे पहले किया समस्याओं का समाधान

जनता की शिकायत को तत्काल निपटने के मामले में कुशीनगर के कप्तान धवल जायसवाल को उत्तर प्रदेश में पांचवा स्थान प्राप्त किया है। इसको एक उपलब्धि कहा जा रहा है। आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज होने वाली शिकायत की समीक्षा मुख्य सचिव द्वारा की जाती है। प्रत्येक महीना इसकी रिपोर्ट तैयार की जाती है। जिससे ज्ञात होता है कि कहां की पुलिस ने सबसे जल्दी और प्राथमिकता के साथ लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking