News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: इरादा टेक फाउंडेशन कराएगी आर्थिक रूप से कमजोर मेधावियों को आईआईटी व नीट की निःशुल्क तैयारी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 8, 2023  |  4:47 PM

160 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: इरादा टेक फाउंडेशन कराएगी आर्थिक रूप से कमजोर मेधावियों को आईआईटी व नीट की निःशुल्क तैयारी
  • बुद्ध स्थली पर मेधावियों को तरासने की शुरुआत -आईए खान

कसया/कुशीनगर।शिक्षा अगर बेहतर है तो वह हमेशा राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित होना चाहिए। जो ज्ञान हमको मिला है, वह अपने नगर व ग्रामीण इलाकों के बच्चों को उनके बेहतर भविष्य के लिए मिले।उक्त बाते इरादा के चेयरमैन आईए खान ने एक विज्ञप्ति माध्यम से कही l चेयरमैन श्री खान ने जानकारी देते हुए कहा है कि कुशीनगर में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत है दृढ़ निश्चय, समर्पण व प्रतिबद्धता की, जिससे लक्ष्य आसान हो जाएगा l

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

उन्होंने कहा कि जो ज्ञान हमको मिला है, वह अपने नगर व ग्रामीण इलाकों के बच्चों को उनके बेहतर भविष्य के लिए मिले l  इन्हीं उद्देश्यों को लेकर इरादा टेक फाउंडेशन ने बुद्ध स्थली पर मेधावियों को तरासने की शुरुआत की है। साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर 20 मेधावियों को निःशुल्क आवास, भोजन व कोचिंग की सुविधा उपलब्ध करायेगाl   देखा जा रहा है कि बाहर कोटा वगैरह तैयारी करने बच्चे जा रहे हैं, लेकिन पढ़ाई के दबाव में मानसिक रूप से काफी क्षति हो रही है। यहां तक कि बच्चे आत्म हत्या तक कर लेते हैं। पढ़ाई के प्रेसर को कम करना है,तथा माइंड सेटअप करना है। इस नजरिए से देखें। ज्ञान  कभी बेकार नहीं जाता है। मेरा शिक्षा क्षेत्र में 24 वर्ष का अनुभव है, और  मैने देखा है कि  कुशीनगर में प्रतिभा की कमी नहीं है,फ़िर भी अच्छे रिजल्ट नहीं आ रहे हैं।

हमने एकेडमिक रूप से  नीट व आईआईटी की पढाई को लेकर वर्षों से बच्चों की तैयारी करायी जिनमें छः सौ से सात सौ बच्चे सफल हुए। जिनमें कृष्णा त्रिपाठी, किशन पाण्डेय, रीवा परवीन जैसे असंख्य हैँ। कोचिंग सेंटरों में पढ़ाई के नाम पर लाखों रुपये लिए जा रहे हैं। जहाँ  आम आदमी का पहुंचना आसान नहीं है, लेकिन एक ऐसा संस्थान जहां मेधा का सम्मान हो और किसी चीज की कमी न हो इसलिए  लक्ष्य हासिल करने को लेकर नेक इरादे से कोचिंग प्लान किया गया है, जिसमें आईआईटी, नीट की प्रवेश परीक्षा की तैयारी करायी जाएगी। जिसमें भौतिक , रसायन, जीव विज्ञान व गणित के साथ -साथ 6 वीं से लेकर 12 वीं तक प्री फाउंडेशन व फाउंडेशन कोर्स संचालित होंगे। गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को हर तरह की सुविधा दी जाएगी। आगामी 15 जुलाई को 20 बच्चों को टेस्ट के माध्यम से चुनना है, जिनका  सारा खर्च संस्थान का होगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking