News Addaa WhatsApp Group Join करें

मेरी प्राथमिकताओं में है शामिल है कुशीनगर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 29, 2023  |  11:10 PM

1,519 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मेरी प्राथमिकताओं में है शामिल है कुशीनगर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ WhatsApp
Responsive image
  • यूपी की पहचान अब उपद्रवियों से नहीं उत्सवों से है:योगी आदित्यनाथ

पडरौना/कुशीनगर। उत्तरप्रदेश की पहचान अब उपद्रवियों से नहीं उत्सवों से है। अब प्रदेश माफियाओं के कारण नहीं बल्कि महोत्सव के कारण जाना जाता है। उत्तर प्रदेश में आज हाइवे बन रहे हैं,मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं, एयरपोर्ट बन रहे हैं। शीघ्र ही कुशीनगर से दिल्ली,मुम्बई, कोलकाता,सिंगापुर और बैंकाक के लिए वायु सेवा प्रारम्भ करने की तैयारी हो रही है। प्रदेश की तरह भगवान बुद्ध की पावन स्मृतियों से दीप्त कुशीनगर भी अब अपने पूरी आभा के साथ चमक रहा है। अब कोई मासूम बच्चा इंसेफ्लाइटिस की चपेट में आकर असमय काल कल्पित नहीं होगा,डबल इंजन की सरकार ने इंसेफ्लाइटिस को हमेशा के लिए समाप्त कर दिया है । कुशीनगर में मेडिकल कॉलेज का सपना हकीकत बन गया है।महात्मा बुद्ध के नाम पर कृषि विश्वविद्यालय कुशीनगर को प्राप्त हो रहा है।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

यह बातें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भारतीय जनता द्वारा आयोजित चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही।उन्होंने कहा कि डबल इंजन के साथ ट्रिपल इंजन के लगने से हर गली, मोहल्ले,किसान, व्यापारी,महिलाओं,नौजवान तक सभी सुविधाएं पहुंचेंगी और दानव रूपी भ्रष्टाचारियों, माफियाओं व अपराधियों को दरकिनार करने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन को उत्तर प्रदेश की सरकार मिशन मानकर कार्य कर रही है।डबल इंजन की सरकार बेहतर काम कर रही है। आज विश्व में भारत को सम्मान मिल रहा है। अब भारत की वैश्विक स्तर पर पहचान हो रही है। किसानों को सम्मान मिल रहा है। योजनाओं का लाभ लोगों को बिना भेदभाव के मिल रहा है।उन्होंने कहा कि सभी बदमाश सुधर गए हैं, जो नहीं सुधरे वो जेल में हैं। प्रदेश की जनता चैन से रह रही है। हमारी सरकार हर अनाथ,हर निराश्रित,हर दिव्यांगजन के साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पडरौना नगर पालिका में 6 वर्ष पहले जनरेटर लगाकर पानी की सप्लाई की जाती थी। अब ‘हर घर नल’ की योजना से काम हो रहा है। विनय कुमार जायसवाल के प्रयास से यहां की सड़कें स्ट्रीट लाइट से जगमगा रही है। नगर वासियों को उच्च कोटि की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि कुशीनगर हमारी शीर्ष प्राथमिकता में है। उन्होंने कुशीनगर में हुए विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार में हर गरीब को आवास,शौचालय,उज्ज्वला कनेक्शन,हर पात्र को फ्री राशन, आयुष्मान कार्ड की सुविधा बिना भेदभाव के मिल रही है।अब होली और दीवाली पर मुफ्त में रसोई गैस भी देने जा रहे हैं।

कुशीनगर के सभी 13 नगर निकायों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने की अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कुशीनगर के विकास की प्रक्रिया तभी आगे बढ़ेगी जब डबल इंजन की सरकार में विकास का तीसरा इंजन जुड़ेगा। और यह तभी संभव है जब यहां के सभी नगर निकायों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की जीत होगी और अच्छा बोर्ड गठित होगा।

इसके पूर्व जनसभा को सांसद विजय कुमार दूबे,पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह,विधायक पीएन पाठक, डॉ असीम राय,मोहन वर्मा, मनीष जायसवाल, विवेकानन्द पाण्डेय, सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, विनय प्रकाश गोंड,दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अतुल सिंह, राजेश्वर सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्र ने भी सम्बोधित किया।

अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमचन्द मिश्र और संचालन सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनंजय तिवारी ने किया।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री जायसवाल, जिला महामंत्री सन्तोष दत्त राय, सुदर्शन पाल, डॉ राजीव मिश्र, प्रदीप जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, सीता सिंह, जिला मंत्री विवेकानन्द शुक्ल, बलिराम यादव, सभी 13 नगर निकायों के भाजपा प्रत्याशी, मण्डल अध्यक्ष प्रमोद साहा, हरिओम कुशवाहा, बिपिन बिहारी मिश्र, राधेश्याम गुप्ता, महेश रौनियार,चन्द्रप्रताप दूबे, पडरौना नगर पालिका परिषद के सभी 25 के भाजपा सभासद प्रत्याशी सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking