News Addaa WhatsApp Group Join करें

प्रधानमंत्री मोदी के आगमन के लिए तैयार है कुशीनगर, कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 19, 2021  |  6:26 PM

812 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
प्रधानमंत्री मोदी के आगमन के लिए तैयार है कुशीनगर, कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी

कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुधवार को कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर कुशीनगर आने का कार्यक्रम है।वह यहां मंदिर का दर्शन करने के बाद श्रीलंका व भारतीय बौद्ध भिक्षुओं को चीवर दान देंगे और उन्हें संबोधित भी करेंगे।कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं।इसके लिए मंदिर परिसर में लगभग 40 हजार लोगों के बैठने की क्षमता वाले पांच हैंगर लगाए गए हैं।पूरी तरह से वातानुकूलित हैंगर में लगभग 30 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं।दक्षिणी प्रवेश द्वार की ओर उत्तराभिमुख मंच लगाया गया है।बुद्ध मंदिर का दर्शन करने के बाद हैंगर में पीएम बौद्ध भिक्षुओं को चीवर दान देंगे और श्रीलंका से आए बौद्ध भिक्षुओं व डेलीगेट्स और भारतीय भिक्षुओं को संबोधित करेंगे।उसके बाद पूर्वाह्न 12.30 बजे से शाम सात बजे तक उत्तर प्रदेश पर्यटन व संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित विश्व शांति और सौहार्द्र के लिए भगवान बुद्ध का सार्वभौमिक सन्देश विषयक तीन दिवसीय बौद्ध सम्मेलन व अन्य कार्यक्रम प्रारम्भ होंगे।

आपके लिए और..- तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को...

महापरिनिर्वाण बुद्ध मन्दिर स्थित कार्यक्रम स्थल और सम्पूर्ण परिसर का आईजी एसपीजी की देखरेख में गहन सुरक्षा जांच किया गया।बम निरोधक दस्ता,एन्टी सैबोटाज टीम,एएस चेक टीम,डॉग स्क्वाड टीम द्वारा जर्मन हैंगर,मंच,बुद्ध मंदिर आदि की सुरक्षा को लेकर जांच किया।एयरपोर्ट व पीएम सभा स्थल की भी जांच हुई।जांच में दिल्ली,मुरादाबाद व कानपुर की टीमें शामिल रहीं।

राज पाठक/न्यूज अड्डा

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…

वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार
वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…

पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,
पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,

कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking