कुशीनगर। प्राचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पडरौना शरद चंद्र सागरवाल ने सर्वसाधारण को सूचित करते हुए बताया है कि अधिशासी निदेशक, राज्य व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश के निर्देश के क्रम में
एवं जनपद में संचालित समस्त निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2022-23 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीकरण प्रारंभ हो गया है। उन्होंने बताया कि जनपद कुशीनगर के इच्छुक युवक एवं युवतियां वेबपोर्टल http://www.scvt.up.in के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण हेतु अंतिम तिथि 31 जुलाई 2022 है। इच्छुक अभ्यर्थी शीघ्रातिशीघ्र अपना पंजीकरण कराएं। प्राचार्य आई टी आई पडरौना ने बताया कि प्रवेश पंजीकरण हेतु सामान्य/पिछड़ा वर्ग के लिए ₹250 व अनुसूचित जाति/ जनजाति के लिए ₹150 निर्धारित है।
सामान्य जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई पडरौना से संपर्क किया जा सकता है तथा तकनीकी जानकारी हेतु मोबाइल नंबर 7897992063, 9450 881505 पर संपर्क किया जा सकता है।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…