News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जगदीप सिंह अध्यक्ष एवं लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी चुने गये मंत्री…माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) की बैठक बुद्ध इंटर कॉलेज में हुई सम्पन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 24, 2023  |  7:58 PM

77 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जगदीप सिंह अध्यक्ष एवं लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी चुने गये मंत्री…माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) की बैठक बुद्ध इंटर कॉलेज में हुई सम्पन्न

कसया/कुशीनगर । माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट ) के शिक्षकों की एक आवश्यक बैठक गुरुवार को बुद्ध इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य  उमेश उपाध्याय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई l

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से सत्र 2023-24 के लिए जगदीप सिंह को अध्यक्ष एवं लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को मंत्री चुना गया l विदित हो कि विगत वर्ष में भी ये इन पदों को शुशोभित कर चुके हैं l बैठक में महेन्द्र पाण्डेय ने दोनों नामों का उक्त पदों के लिए प्रस्ताव रखा, जिसका समर्थन शम्भू राव सहित समस्त शिक्षकों ने समर्थन किया l बैठक की अध्यक्षता कर रहें प्रधानाचार्य श्री उपाध्याय ने अपने उद्बोधन में कहा कि जगदीप सिंह का व्यक्तित्व कर्मठी एवं जुझारू है,तथा शिक्षक हित को सर्वोपरि मानते हैं, तो वहीं लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी सामंजस्य पूर्ण शिक्षक हैं,जिनमे सभी शिक्षकों को एक साथ लेकर चलने की क्षमता है l नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया, और अपने कर्तब्य निर्वहन की शपथ ली l कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अशोक उपाध्याय ने किया l

इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य इम्तियाज़ अहमद खान,सुरेश प्रसाद गुप्त, सूर्यप्रकाश,डॉ. सत्येंद्र कुमार सिंह, राजेश राय,अरविन्द कुमार राव,रविंद्र राव,रामबचन प्रसाद,ब्रज लाल शर्मा, योगेश पाल ,प्रेम कुमार मिश्र, अखिलेश कुमार,माया राम, कृष्ण कुमार त्रिपाठी,शिवेंद्र कुमार पाण्डेय, हरिकेश सिंह,जमीर अहमद सिद्दीकी,वेद प्रकाश मिश्र,लाल बहादुर प्रसाद,श्रीकांत सिंह कुशवाहा, उपेंद्र प्रसाद, शम्भूशरण श्रीवास्तव,शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय, कृष्ण मोहन राव,शिवानंद धर दुबे, विजयमणिन्द्र त्रिपाठी, सुरेंद्र कुमार,अखिलानंद तिवारी,नेहा तिवारी, चित्रांश कुमार श्रीवास्तव आदि शिक्षक मौजूद रहें l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking