कसया, कुशीनगर । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15अगस्त के दिन अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संगठन रोटरी क्लब कुशीनगर एवं नगर पालिका परिषद कुशीनगर के संयुक्त तत्वाधान में ‘जन गण मन’ (राष्ट्रगान) कार्यक्रम कसया-कुशीनगर में एक समय एक साथ, ठीक प्रातः 11:00 बजे आयोजित किया जाएगा।
रोटरी क्लब कुशीनगर के अध्यक्ष वाहिद अली ने बताया कि इस कार्यक्रम में कसया- कुशीनगर के सभी लोग जो जहां रहें वहीं से राष्ट्रगान में सम्मिलित हो सकते है। राष्ट्रगान के सम्मान में हम सभी लोग अपने घर या दुकानों से बाहर आकर या छत पर सावधान की मुद्रा में राष्ट्रगान में शामिल होकर अपने आजादी का जश्न मनाएंगे। इस कार्यक्रम का संचालन कसया गांधी चौक से किया जाएगा।
कुशीनगर । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…
छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…
बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…
पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…