कप्तानगंज/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। स्थानीय थाना क्षेत्र के कप्तानगंज हाटा रोड पर ग्राम सभा सेमरा के समीप हरे पेड़ों का कटान वन विभाग की मिली भगत से जोरों पर चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुद्धवार को कप्तानगंज थानाक्षेत्र के सेमरा गांव के समीप सड़क के किनारे हरे पेड़ों की कटान हो रहा है। जबकि वर्तमान सरकार स्वच्छ,स्वस्थ्य वातावरण को लेकर कितनी सजग है कि इस बात से पता लगाया जा सकता है कि वृक्षा रोपड़ अभियान पर कितने करोड़ों रूपये शासन द्वारा खर्च किये जा रहे है। और महीनों दिन तक चले इस अभियान में सरकारी व गैर सरकारी विभागों के साथ साथ गांव गांव में वृक्षारोपण कराया गया। परन्तु शासन के मंशा पर पानी फेरते हुए वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी की मिली भगत से हरे पेड़ो का कटान चल रहा है।
इसके वावत वन विभाग के हाटा रेंजर राजेश कुशवाहा से दूरभाष पर सम्पर्क किया तो उन्होंने बताया कि विना फलदार पेड़ो को छोड़कर अन्य पेड़ो पर रोक नहीं है। इसकी परमिट कीआवश्यकता नहीं है।
— News Addaa (@news_addaa) September 29, 2021
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…
हाटा कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली में शनिवार को तहसीलदार जया सिंह की अध्यक्षता में आयोजित…
कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…
पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…