News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने करुणा सागर पार्क व हिरण्यवती नदी घाट का किया निरीक्षण

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Jul 1, 2024  |  8:06 PM

192 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने करुणा सागर पार्क व हिरण्यवती नदी घाट का किया निरीक्षण
  • नदी, घाट, पार्क के सुंदरीकरण, स्वच्छता, साफ सफाई को लेकर
    कसाडा व नपाप कुशीनगर को दिए निर्देश

कसया। सोमवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया अंकिता जैन ने करुणा सागर पार्क और देवरिया मार्ग स्थित हिरण्यवती नदी घाट का निरीक्षण किया और नदी, घाट, पार्क के सुंदरीकरण, स्वच्छता, साफ सफाई के निर्देश कसाडा और नपाप कुशीनगर को दिए।सोमवार की सांय ज्वाईंट मजिस्ट्रेट अंकिता जैन व तहसीलदार कसया धर्मवीर सिंह तथा नगरपालिका परिषद कुशीनगर के जेई अभिजीत सिंह एवं कुशीनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के जेई धनन्जय सिंह के साथ करुणा सागर पार्क पहुंचकर निरीक्षण किया।निरीक्षण में नदी की साफ सफाई तथा पूर्व में स्वीकृत परियोजना के अंतर्गत भगवान बुद्ध की प्रतिमा लगाए जाने के स्थल, लैंड एस्केपिंग, पार्किंग आदि के संबंध में विकास प्राधिकरण एवं नगर पालिका परिषद को आवश्यक निर्देश दिया। देवरिया मार्ग पर रामाभार पुल के पास पहुंचीं और नदी के किनारों और घाट को देखा।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

मातहत अधिकारियों, बाढ़ खण्ड, विद्युत खंड, नपाप व जेई गण से परियोजनाओं पर चर्चा की और पुल के दोनों तरफ जमीनों के साफ स्वच्छ रखने तथा नदी को कचरा मुक्त करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक ब्रजेश मणि, लेखपाल नीलेश रंजन राव, श्रवण तिवारी, कसाडा लिपिक रामानंद कुशवाहा आदि इस मौके पर मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking