News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पूर्व मुख्यमंत्री बिहार स्व. कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की उठी मांग

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 24, 2023  |  5:14 PM

651 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पूर्व मुख्यमंत्री बिहार स्व. कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की उठी मांग
  • सेवा भाव के महान लक्ष्य को कर्पूरी ठाकुर ने किया हासिल -रजनीकांत मणि त्रिपाठी
  • सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, उत्थान सांगठनिक मजबूती से होगा: सुशील कुमार शर्मा

कसया/कुशीनगर। बिहार के पूर्व मुख्य मंत्री, जननायक स्व कर्पूरी ठाकुर की 99 वीं जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पार्चन किया गया। वक्ताओं ने स्व. कर्पूरी ठाकुर के सादगी व ईमानदारी की चर्चा करते हुए उन्हें सरकार से भारत रत्न दिलाने की मांग की।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

अखिल भारतीय नाई महापंचायत जिला इकाई द्वारा नगरपालिक परिषद कुशीनगर अंतर्गत महन्थ अवैद्यनाथ नगर (सिसवा – महन्थ) रामलीला मैदान में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि लोकप्रियता के कारण उन्हें जन नायक कहा जाता है। सामाजिक रूप से पिछड़े परन्तु सेवा भाव के महान लक्ष्य को उन्होंने हासिल किया। मुख्यमन्त्री रहते हुए उन्होंने पिछड़ों को 27 फीसदी आरक्षण दिया। कर्पूरी ठाकुर दूरदर्शी होने के साथ साथ ओजस्वी वक्ता भी थे। समाजवादी अन्दोलन के कर्पूरी ठाकुर को उनकी सादगी और ईमानदारी के लिए जाना जाता था। उनका भाषण सत्य, संयम और संवेदना से भरपूर होता था। विषम परिस्थितियों में भी उन्होंने शिष्टाचार और मर्यादा की लक्ष्मण रेखा को कभी पार नहीं किया।ads

अपनी नीति और नियत की वजह से वह सर्व समाज के स्थापित नेता थे। प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष अकबर अंसारी ने कर्पूरी जी के जीवन पर प्रकाश डाला और उन्हें एक विचार कहा। भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला महामन्त्री सुशील कुमार शर्मा ने कहा कि सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, उत्थान सांगठनिक मजबूती से होगा। किसान नेता गोबद्धन प्रसाद गोंड़, माकपा जिला मंत्री अयोध्या लाल श्रीवास्तव, प्रधान मोहनलाल गुप्ता, लल्लन गोंड़, शुभनारायन यादव, संरक्षक महियुद्दीन ने अपने विचार रखे। अतिथियो का स्वागत संयोजक राम नरेश शर्मा, मण्डल अध्यक्ष डॉ अवधेश नन्द व जिला सचिव/ प्रधान राजेश शर्मा ने व्यक्त किया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ठाकुर और संचालन हृदया नन्द शर्मा ने किया।

इस अवसर पर पूर्व प्रधान रविन्द्र शर्मा, श्रीकांत सिंह, अशोक कुमार सिंह, संजय सिंह, अनिल कुमार मल्ल, गुडडू शर्मा, रामजी शर्मा, रामप्रवेश शर्मा, प्रभनाथ सिंह, अभिषेक, निखिल, अविनाश शर्मा, अरुण शर्मा, अवनीश शर्मा, संदीप शर्मा, प्रमोद शर्मा, कमलेश कुशवाहा, चंद्रिका शर्मा, अजित, हिमांशु, विजय शर्मा, रवि सिंह, विनोद ठाकुर, राणाप्रताप, उमेश शर्मा, अजय शर्मा, विक्रम, अनुज चौहान, सुखदेव शर्मा सहित भारी संख्या गणमान्य लोग मौजूद रहे।ads

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking