रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सहमति तथा प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर जिला अध्यक्ष डॉ मनोज यादव ने रामकोला क्षेत्र के मोरवन गांव के बाबू छपरा निवासी वरिष्ठ सपा नेता काशी नरेश सिंह को समाजवादी पार्टी के कुशीनगर जिले का सचिव मनोनीत किया है। जिला सचिव बनने के बाद काशी नरेश सिंह ने यह भरोसा दिलाया कि सपा के नीतियों व विचारों को जन-जन तक पहुंचा कर जिले में सपा को मजबूती प्रदान करने का हर संभव प्रयास करूंगा। उनके मनोनयन पर पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह, पूर्व विधायक पूर्णमासी देहाती, राजेश्वर गोविंद राव, घनश्याम यादव, हरि यादव, दिलशाद आलम ,वीरेंद्र यादव, गिरजेश यादव ,असलम अंसारी सहित पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त कर श्री सिंह को बधाइयां दी है।
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…