News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: ठण्ड से बच्चों को रखे महफूज, लापरवाही हो सकती है जान लेवा -डा. अंबरीष सिंह 

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 8, 2023  |  8:14 PM

563 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: ठण्ड से बच्चों को रखे महफूज, लापरवाही हो सकती है जान लेवा -डा. अंबरीष सिंह 
  • बालरोग विशेषज्ञ डा. अंबरीष सिंह ने बच्चों को ठण्ड से होने वाली बीमारियों व बचाव के बारे दिये महत्वपूर्ण सलाह l 

कसया/कुशीनगर। बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अम्बरीष सिंह ने वार्ता के दौरान भीषण ठण्ड से बच्चों पर क्या असर पड़ सकती है और क्या हानि हो सकती है इसके बारे में बचाव व सावधानिया बरतने का सलाह देते हुए बताया कि बढ़ती ठंड बच्चों को चपेट में ले रही हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है l इस समय बरती गयी थोड़ी सावधानिया व अभिभावकों की  जागरूकता बच्चों को ठंड से बचा सकती हैं तथा उन्हें सुरक्षित रख सकते है ।ठण्ड में लापरवाही के कारण बच्चों को  सर्दी, खांसी और बुखार तोआते ही हैं, साथ ही  अधिकतर बच्चों में निमोनिया के लक्षण दिखाई देने लगते हैं जो गंभीर और जानलेवा भी हो सकते  हैं। डा. श्री सिंह ने  बताया कि जब भी मौसम में बदलाव होता हैं तो कुछ वायरस एक्टिवेट हो जाते हैं और इन वायरस के कारण से बच्चों में ब्रूम कोलाइटिस और ब्रोकोनिमोनिया यानी सांस की दिक्कत ज्यादा होने लग जाती हैं। इस बीमारी में शुरू में तो खांसी जुकाम होता हैं लेकिन बाद में सांस में दिक्कत हो जाती हैं, जो बेहद खतरनाक होता हैं l अगर बच्चें में खांसी जुकाम का लक्षण दिखाई दे तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए तथा  उचित इलाज और परामर्श से निमोनिया से बच्चो को बचाया जा सकता हैं।

आपके लिए और..- तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को...

डॉक्टर ने बताया कि ठंड लगने के लक्षण सर्दी,जुकाम,खांसी ,गले का दुखना या खराश होना,हल्का बुखार होना आदि हैं, जिसका समय से इलाज हो जाने से निमोनिया या अन्य घातक बीमारियों से बचा जा सकता हैं l बचाव के बारे में डॉक्टर ने सलाह देते हुए बताया कि बच्चों को इस भीषण ठण्ड में बाहर बिल्कुल न निकलने दे, अगर निकलते भी हैं तो उनके सिर से लेकर पैर तक पूरा शरीर गर्म कपड़ो से ढका रहे तथा पैर भी नंगा न रहे l घर में कम्बल या रजाई ओढ़ कर रहे या आग व हीटर के संपर्क में रहे, जिससे की ठण्ड से बचाव हो सके l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…

वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार
वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…

पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,
पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,

कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking