कुशीनगर ।खाकी केवल खौफ ही नही सहारा भी बन जाती है, तब चर्चाएं आम हो जाती है। ऐसा ही एक नेक काम कुशीनगर जिले की महिला थाना प्रभारी ने कर दिया है। पिछले कुछ दिनो से पति पत्नी के बीच बनी दो जोड़ो की बीच की खाई अपने विवेक से सुलझाते हुऐ जहा दोनो जोड़ो को एक साथ रहने की रजामंदी करते हुए बिदाई भी करा दिया।
एसपी कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे “मिशन शक्ति” अभियान के अंतर्गत रविवार को महिला थाना पुलिस द्वारा सराहनीय पहल करते हुये दो जोड़ों के मध्य सुलह समझौता कराकर विदाई कराई गई। आवेदिका निकी चौहान पत्नी जोखु चौहान साकिन पचफेड़ा थाना पडरौना जनपद कुशीनगर, सहाबुन निशा पत्नी अशद साकिन कुचिया पिपरा थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर इन दोनों जोडों में छोटी मोटी कहासुनी हो गई थी अब पति पत्नी एक साथ रहने के लिए तैयार हैं।
काउंसलिंग में महिला थानाध्यक्ष श्रीमती रेखा देवी, म0का0 लक्ष्मी पाण्डेय, म0का0 संजू वर्मा व म0का0 अंजली यादव का सराहनीय योगदान रहा।
खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…