News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: कोरियन 15 सदस्यीय दल ने बुद्ध का दर्शन व पूजन अर्चन कर किया दान व संघ दान

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 11, 2023  |  7:00 PM

498 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कोरियन 15 सदस्यीय दल ने बुद्ध का दर्शन व पूजन अर्चन कर किया दान व संघ दान
  • एडीएम न्यायिक उपमा पाण्डेय और उपजिलाधिकारी कल्पना जायसवाल को कोरियन भंते ने बुके देकर स्वागत किया

कसया/कुशीनगर। कोरियन बौद्ध धर्मानुयायियों ने कुशीनगर बुद्ध की मुख्य महापरिनिर्वाण मन्दिर और रामाभार स्तूप पहुंचकर तथागत बुद्ध का पूजन अर्चन किया। इस मौके पर कोरियन 15 सदस्यीय दल ने कोरोना के बाद दिल खोल कर दान किया।बुधवार की सुबह कोरियन दल ने सर्वप्रथम मुख्य महापरिनिर्वाण मन्दिर पहुंचे औऱ कोरियन बौद्ध धर्मगुरु किंग मान हे और किम जंग सुक के निर्देशन में बुद्ध की लेटी प्रतिमा के समक्ष पूजन अर्चन किया और कोरोना से मुक्ति और विश्व कल्याण की कामना की। तत्पश्चात  रामाभार स्तूप पहुंचकर पूजन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने स्तूप की परिक्रमा भी  की।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

कोरिया टेंपल में आयोजित कार्यक्रम में दल ने 200 महिला, पुरुष और बच्चों को खाद्य सामग्री, कम्बल दान किया और भिक्षुओं को संघ दान दिया। कार्यक्रम में एडीएम न्यायिक उपमा पाण्डेय और उपजिलाधिकारी कल्पना जायसवाल ने आयोजन के लिये कोरियाई टीम और स्थानीय मांक को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोगों की मदद करना नेक कार्य है। कोरियन भँते सांग क्वांग और सागर भँते ने एडीएम और एसडीएम को बुके देकर स्वागत किया।

इस अवसर पर अग्ग महापण्डित भदन्त ज्ञानेश्वर, भिक्षु शील प्रकाश, भिक्षुणी धम्म नैना, भँते अशोक आदि भिक्षुओं के अलावे ओमप्रकाश कुशवाहा, मस्तराज सिंह , आमोद कुमार सिंह, चन्द्र प्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking