हाटा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। प्रदेश के समस्त उचित दर विक्रेताओं की समस्याओ एवं उनके निवारण के मांग को लेकर मोतीचक विकास खंड कोटेदार संघ ब्लाक अध्यक्ष अखिलेश्वर नाथ यादव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से सम्बंधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार त्रिपाठी को सौंपा।
शनिवार को मोतीचक कोटेदार संघ ब्लाक अध्यक्ष अखिलेश्वर नाथ यादव ने दिए ज्ञापन में लिखा है कि सन 2001से उठाए गये खाद्यान्न चीनी व अन्य बकाया भुगतानो को यथाशीघ्र भुगतान कराया जाए।ईपास मशीन से वितरण के समय कोटेदार अपना वाई फाई लगाकर वितरण करते हैं बैटरी,सर्वर चार्जर खराब होने पर तथा रोल न मिलने पर टोल फ्री नंबर पर शिकायत करने पर कोई समाधान नहीं होता है।विभाग द्वारा टोल फ्री नंबर जारी किया जाए जिससे समस्याओ का समाधान हो जाए। प्रदेश के कोटेदारों को तीन सौ रुपया प्रति कुंतल कमीशन अथवा तीस हजार रुपये मानदेय दिया जाए।ई पास मशीन से पुरे प्रदेश में बितरण किया जा रहा है रजिस्टर व वितरण प्रमाण पत्र की आवश्यकता को समाप्त किया जाए।आदि अंय मागो से सम्बंधित ज्ञापन दिया व कहा कि 5सितम्बर को पुरे प्रदेश के कोटेदार माग पुरा न होने पर काली पट्टी बांध कर बितरण करेंगे साथ ही न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जाएगा।इस दौरान अवधेश गुप्ता, बशिष्ठ पांडेय, छोटेलाल गौड,बेचन,रामदरश, अश्वनी नंदा,रामबचन, रविन्द्र यादव,जवाहर लाल पुष्पा देवी आदि मौजूद रहे।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…