News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: कोविड नियमित समीक्षा बैठक जिलाधिकारी के अध्यक्षता में सम्पन्न

Farendra Pandey

Reported By:

Aug 6, 2021  |  6:59 PM

384 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कोविड नियमित समीक्षा बैठक जिलाधिकारी के अध्यक्षता में सम्पन्न

कुशीनगर (न्यूज अड्डा) ।शुक्रवार को कोविड नियमित समीक्षा बैठक जिलाधिकारी कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने की।

आज की हॉट खबर- मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

उक्त बैठक में लैब में सैंपलिंग पर समीक्षा हुई।जिलाधिकारी ने कहा सैंपलिंग की नियमित रिपोर्ट उन्हें रोज सौंपी जाए। कितने सैंपल नियमित तौर पर रोज जमा हो रहे हैं इसकी रिपोर्ट उन्हें नियमित दी जाए। सैंपल लेने से मना करने पर संबंधित के खिलाफ मुकदमा भी कराया जाए।

इस क्रम में उन्होंने बैठक में ऑक्सीजन प्लांट, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन पाइप लाइन, आदि के सम्बन्ध मे निर्देश दिया कि कार्य की गति में तीव्रता लाई जाए। संदर्भित कार्य तीव्र गति से एवं सफल तरीके से संपन्न होनी चाहिए। कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तीसरी लहर की चुनौती का सामना करने हेतु जल्द से जल्द ऑक्सीजन प्लांट,व पाइप लाइन संबंधित कार्य संपन्न हो जाने चाहिए।उन्होंने कहा कि जनपद में प्रस्तावित जगहों पर लंबित ऑक्सिजन प्लांट व पाइप लाइन का कार्य समय से एवं शीघ्र पूर्ण हो। इस क्रम में उन्होंने अस्पतालों में मेडिकल उपकरणों की व्यवस्था की भी समीक्षा की, तथा एक्स-रे मशीन , जनरेटर एवं अन्य मेडिकल उपकरण के संबंध में जल्द से जल्द उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया। बैठक में उन्होंने टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा की व टीकाकरण केंद्रों पर कोविड गाइड लाइन के पालन हेतु निर्देश दिए। आज जनपद में कोविड के 2 नए मामले सामने आए हैं दोनों विकासखंड कसया से संबंधित है। जिलाधिकारी ने संबंधित मामलों के संदर्भ में कांटेक्ट ट्रेसिंग को किए जाने का निर्देश दिया। उन्होनें जनपद में ए0 ई0 एस0 और जे0 ई0 के मामलों के संदर्भ में समुचित ध्यान देने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया एवं इस संदर्भ में संबंधित ग्राम प्रधान तथा आशा के साथ वर्चुअल संवाद किए जाने के भी निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुज मलिक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरेश पटारिया तथा स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारी गण मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…

रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत  खड्डा,…

मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…

खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking