News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जिलाधिकारी कार्यालय में सम्पन्न हुआ कोविड़ नियमित समीक्षा बैठक

Farendra Pandey

Reported By:

Sep 7, 2021  |  9:43 PM

754 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिलाधिकारी कार्यालय में सम्पन्न हुआ कोविड़ नियमित समीक्षा बैठक WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। कोविड नियमित समीक्षा बैठक जिलाधिकारी कार्यालय में संपन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने जनपद में डेंगू के मामलों पर प्रकाश डालते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से यह पूछा कि कितने डेंगू जांच हुए हैं व इस संदर्भ में क्या आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इस क्रम में उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जिले के अस्पतालों में जलजमाव की समस्या को ठीक करवाने हेतु निर्देश दिए।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

अपर जिलाधिकारी विंध्यवासिनी राय के द्वारा भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ का पानी कम होने से जल जनित बीमारियों की समस्या उत्पन्न होने के मद्देनजर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य कर्मियों तथा डॉक्टर की टीम लगाए जाने के निर्देश दिये गए।

बैठक में आगे जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत से अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट हेतु लोड बढ़ाने के निर्देश दिए। इस क्रम में उन्होंने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता से टेलीफोनिक वार्ता के क्रम में पूछा कि क्या कारण है कि अभी तक लोड बढ़ाया नहीं जा सका है। उन्हें शीघ्र लोड बढ़ाये जाने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुज मलिक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरेश पटारिया, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला सूचना अधिकारी कृष्ण कुमार तथा अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking