News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: कुलकुला देवी स्थान व संगम स्थल का पर्यटन के दृष्टिगत होगा विकास – जिलाधिकारी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 6, 2023  |  8:28 PM

706 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कुलकुला देवी स्थान व संगम स्थल का पर्यटन के दृष्टिगत होगा विकास – जिलाधिकारी
  • डीएम ने किया कुलकुला देवी स्थान व संगम स्थल का निरिक्षण l

कसया/कुशीनगर। जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा जनपद में पर्यटन विकास के दृष्टिगत ग्राम कुड़वा दिलीप नगर में अवस्थित कुलकुला देवी स्थान तथा ग्राम कनौरा व नारायणपुर में स्थित संगम स्थल का निरीक्षण किया गया।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने कुलकुला देवी के साथ सियरही माता स्थान मंदिर को भी देखा। पास स्थित हिरण्यावती नदी में फैले कचरे के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी कसया को निर्देशित किया। कुड़वा दिलीप नगर के ग्राम प्रधान द्वारा बताया गया कि उक्त स्थल पर पूर्व में राम नवमी व पशु मेला भी लगता था। जिलाधिकारी ने प्रभागीय वन अधिकारी अनिल श्रीवास्तव को निर्देशित किया कि उक्त क्षेत्र में पर्यटन विकास हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करें। उन्होनें कहा कि पर्यटन हेतु उक्त स्थल को विकसित किया जाए।

विदित हो कि जिले के सबसे प्राचीन मंदिरों में शुमार कुलकुला देवी मंदिर के बारे में कहा जाता है कि कभी यहाँ पांडव आए थे। जिलाधिकारी ने मंदिर आसपास प्रकाश व्यवस्था, फर्श, परिक्रमा स्थल के विकास हेतु ग्राम प्रधान को निर्देशित किया। तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा ग्राम कनौरा नारायणपुर में घाघी, कुकुत्था व हिरण्यावती नदी के संगम स्थल का निरीक्षण किया गया।

संगम स्थल पर माघ महीने में तथा कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मेले का आयोजन किया जाता है। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी कसया कल्पना जायसवाल को आस पास के सरकारी जमीन के चिन्हांकन हेतु निर्देशित किया। संगम स्थल को जनपद के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने हेतु जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी कसया तथा प्रभागीय वन अधिकारी को निर्देशित किया।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking