News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: कुमारी वंदना प्रथम व कुमारी मांशवी द्वितीय पुरस्कार से हुई सम्मानित 

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 23, 2023  |  7:57 PM

352 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कुमारी वंदना प्रथम व कुमारी मांशवी द्वितीय पुरस्कार से हुई सम्मानित  WhatsApp
Responsive image
  • बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर अंग्रेजी माध्यम के छात्रों ने किया प्रतिभाग l 
  • स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर आधारित चित्र कला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन l 

कसया/कुशीनगर। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, कुशीनगर द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयन्ती के अवसर पर  स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन बुद्ध इण्टर कॉलेज(अंग्रेजी माध्यम) कुशीनगर के छात्र -छात्राओं के मध्य किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 07 से 09तक के कुल 75 छात्र -छात्राओं द्वारा प्रतिभागिता की गई।

आपके लिए और..- चौकी बहादुरपुर के सामने संदिग्ध पिकअप, पेट्रोल-डीजल के खेल की...

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर सुंदर चित्रांकन किए। प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बुद्ध इण्टर कॉलेज, कुशीनगर  के प्रधानाचार्य इम्तियाज अहमद खान  की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं शिक्षकों द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पार्चन किया गया।प्रतियोगिता में सफल छात्रों को मुख्य अतिथि के द्वारा पुरस्कार एवम् प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार कुमारी वन्दना प्रजापति कक्षा -09 व द्वितीय पुरस्कार कुमारी मांशवी जायसवाल कक्षा- 09, तृतीय पुरस्कार कुमारी प्रिया पासवान कक्षा-08 को, सांत्वना पुरस्कार कुमारी सौम्या गुप्ता कक्षा-09, व कुमारी रोशनी पाण्डेय कक्षा-09 को प्राप्त हुआ। मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों व शिक्षकों का स्वागत एवं आभार ज्ञापन संग्रहालयाध्यक्ष अमित कुमार द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम का संचालन तेज प्रताप शुक्ला ने किया ।

उक्त अवसर पर  श्रीमती किरन चतुर्वेदी, संगीता पांडेय, शिवानी गुप्ता, मुस्तका सिद्दिकी आदि शिक्षक एवम् शिक्षिकाएं तथा मीरचंद, गोविंद नसीरुद्दीन बेग की उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मास्टर चाबी से बाइक उड़ाते, रात में बदलते थे नंबर प्लेट; 48 घंटे में कप्तानगंज पुलिस ने दबोचे दो शातिर चोर
मास्टर चाबी से बाइक उड़ाते, रात में बदलते थे नंबर प्लेट; 48 घंटे में कप्तानगंज पुलिस ने दबोचे दो शातिर चोर

कुशीनगर। बाइक चोरी करने का शातिराना अंदाज भी निराला था। अपनी मोटरसाइकिल से रामजानकी…

तीन वांछित गिरफ्तार, जेल भेजे गए
तीन वांछित गिरफ्तार, जेल भेजे गए

हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली पुलिस ने देवराजपुर में हुए प्राणघातक हमले के मामले में…

मूर्ति विसर्जन से लौट रहे दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर 
मूर्ति विसर्जन से लौट रहे दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर 

मथौली बाजार कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा देवराजपुर…

चौकी बहादुरपुर के सामने संदिग्ध पिकअप, पेट्रोल-डीजल के खेल की जांच जरूरी!
चौकी बहादुरपुर के सामने संदिग्ध पिकअप, पेट्रोल-डीजल के खेल की जांच जरूरी!

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर से बिहार की ओर पेट्रोल या डीजल के अवैध परिवहन की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking