खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सारंगछपरा निवासी हरमेश पुत्र त्रिवेनी शर्मा का दिल्ली में काम करते समय छत से गिर जाने शुक्रवार को मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया है।
दिल्ली में राजगीर मिस्त्री का काम करने गए हरमेश शर्मा कुछ दिन पहले ही रोजी रोजगार के सिलसिले में दिल्ली गये थे। वह राजगीर मिस्त्री का काम दिल्ली में रहकर करते थे। शुक्रवार को परिजनों की सूचना मिली कि छत से गिर जाने से उनकी मौत हो गई है। परिवार के लोग घटना के बाद से ही बदहवास व गमगीन हैं।शनिवार को सांगछपरा निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य संदीप श्रीवास्तव ने पीड़ित परिवार से मिलकर ढाढ़स बंधाया व शव गांव लाने में आ रहे खर्च का इंतजाम कराया।परिजनों में चीख पुकार मची हुई है।
तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…
बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…
कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…
कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…