News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: जनपद के लाल गिरिराज ने कर दिया कमाल…गिरिराज ने ताइक्वांडो में जीता सिल्वर मेडल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 28, 2023  |  7:04 PM

18 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जनपद के लाल गिरिराज ने कर दिया कमाल…गिरिराज ने ताइक्वांडो में जीता सिल्वर मेडल

कुशीनगर। देश की राजधानी नई दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में कुशीनगर के लाल ने कमाल कर दिखाया है। जनपद के होनहार गिरिराज दीक्षित विश्व स्तर पर विभिन्न देशों के ताइक्वांडो में प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ियों से जबरदस्त मुकाबला करते हुए एशियन ओपन में सिल्वर मेडल हासिल किया है।

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

गिरिराज के 55 से 60 किलो भारवर्ग में सिल्वर मेडल जीतने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। गिरिराज ने प्रतियोगिता में विजयी होकर क्षेत्र का ही नहीं वरन जनपद का नाम रोशन भी किया है। आपको बता दें कि गिरिराज दीक्षित जिला मुख्यालय स्थित आर0के0वी0के0 मारुति एजेंसी के प्रबंधक मनमोहन दीक्षित के होनहार सुपुत्र है।

उनके इस सफलता पर पिता मनमोहन दीक्षित,माता किरण देवी,उनके बड़े पिता श्याम सुंदर दीक्षित,नंदकिशोर, गोविंद,गोपाल,ग्राम पंचायत सिरसिया दीक्षित के ग्राम प्रधान सुनील दीक्षित,किसान इंटर कॉलेज पिपरा बजार के प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार,मधुरेश चौबे,आनंद, मोनी आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते गिरिराज के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। पिता मनमोहन ने बेटे को हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही है। जिससे वह इस क्षेत्र में जनपद ही नहीं प्रदेश और देश में अपनी सफलता का मुकाम हासिल कर सके।

संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking