News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: जिला सहकारी बैंक शाखा में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 15, 2022  |  5:35 PM

369 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिला सहकारी बैंक शाखा में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

कुशीनगर। जिला सहकारी बैंक शाखा कसया में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम थे।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने तहसील कसया सहकारी बैंक का स्वच्छ परिसर देखकर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि परिसर देख सफाई का अंदाजा हो रहा है।उन्होनें कहा कि आज की तारीख में कॉपरेटिव बहुत सक्रिय होती जा रही है। इसे और मजबूत करना है। गांव की आर्थिक गतिविधियों को मजबूत करने में सहकारी बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि आप लोग जिस प्रकार का कार्य अभी कर रहे हैं उसे आगे भी करते रहिये। उन्होंने कहा कि उनके स्तर से किसी भी प्रकार की कोई मदद हो तो निःसंकोच कहे।

इस अवसर पर चेयरमैन कोऑपरेटिव ललन मिश्र ने जिलाधिकारी का धन्यवाद करते हुए कहा कि जब भी आवश्यकता पड़ती है डी एम समय देते हैं। कॉपरेटिव के कार्यो को करने के लिए तत्पर रहते हैं। इस अवसर पर ए आर कॉपरेटिव ने भी जिलाधिकारी को धन्यवाद अर्पित किया।

उक्त अवसर पर जिलाधिकारी व चेयरमैन कॉपरेटिव द्वारा सहकारी बैंक कसया परिसर में आम, लीची, अमरूद इत्यादि के पौधे लगाए गए।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking