News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: कहानी/कविता/निबन्ध प्रतियोगिता हेतु प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 14 अगस्त

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 24, 2023  |  5:17 PM

120 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कहानी/कविता/निबन्ध प्रतियोगिता हेतु प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 14 अगस्त

कुशीनगर। जिलाधिकारी रमेश रंजन ने बताया कि उत्तरप्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा युवा रचनाकारों (18 से 30 वर्ष) को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कहानी/कविता/निबन्ध प्रतियोगिता हेतु प्रविष्टियाँ आमंत्रित करने हेतु संस्थान इन योजनाओं को अधिक पारदर्शी व व्यापक प्रचार-प्रसार की दृष्टि से प्रदेश के सभी जनपदों से युवा रचनाकारों के आवेदन आमंत्रित है।
इस प्रतियोगिता रचनाकार आवेदन निदेशक,उ0प्र0 हिन्दी संस्थान,राजर्षि पुरुषोत्तमदास टण्डन हिन्दी भवन, 6- महात्मा गांधी मार्ग, हजरतगंज,लखनऊ-226001 को नियम व शर्तों के आधार पर तीन प्रतियों में निर्धारित तिथि तक 14 अगस्त तक प्रेषित कर सकते हैं।

आपके लिए और..- आदर्श हत्याकांड का खुलासा: नामजदों से पूछताछ ने बदली जांच...

कहानी / कविता/ निबन्ध तीन प्रतियों में कम्प्यूटर टाइप ए4 आकार में भेजनी होगी। कहानी अधिकतम 2500 शब्द व कविता अधिकतम 500 शब्द (एक ओर टंकित) हो। निबन्ध ‘प्रकृति और हम’ विषय पर केन्द्रित होगा, जो अधिकतम 2500 शब्द का (एक ओर टंकित) होगा। कहानी/कविता भारतीय सामाजिक, सांस्कृतिक मूल्यों पर केन्द्रित होनी चाहिए। कहानी/कविता/ निबन्ध पर शीर्षक के अतिरिक्त लेखक का नाम व पता अंकित नहीं होना चाहिए। अलग पृष्ठ पर कहानी / कविता / निबन्ध के शीर्षक के साथ प्रतिभागी का नाम, पता, दूरभाष संख्या सहित हाईस्कूल प्रमाण पत्र की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य है। पूर्व में पुरस्कृत रचनाकार की प्रविष्टि उसी विधा में स्वीकार नहीं की जायेगी। प्रविष्टि के लिफाफे पर कहानी / कविता / निबन्ध प्रतियोगिता लिखना अनिवार्य है। यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के युवा रचनाकारों के लिए है। प्रथम पुरस्कार रु. 7,000-00, द्वितीय पुरस्कार रु. 5,000-00, तृतीय पुरस्कार रु. 4,000-00, सांत्वना पुरस्कार (संख्या-दो) रु. 2,000-00 है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मझन नाले में दिखा अज्ञात युवक का शव
मझन नाले में दिखा अज्ञात युवक का शव

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गाव रामपुर पौटवा के धर्मपुर मझन नाले…

साइकिल चोरी का CCTV से खुलासा खुलासा! पुरानी साइकिल छोड़ नई लेकर गया युवक, पुलिस ने बरामद कर सुलझाया मामला
साइकिल चोरी का CCTV से खुलासा खुलासा! पुरानी साइकिल छोड़ नई लेकर गया युवक, पुलिस ने बरामद कर सुलझाया मामला

हाटा कुशीनगर। स्थानीय कस्बे में साइकिल गायब होने के मामले में CCTV फुटेज सामने…

झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा कुशीनगर, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस…

आदर्श हत्याकांड का खुलासा: नामजदों से पूछताछ ने बदली जांच की दिशा, असली कातिलों तक पहुंची पुलिस!
आदर्श हत्याकांड का खुलासा: नामजदों से पूछताछ ने बदली जांच की दिशा, असली कातिलों तक पहुंची पुलिस!

  आपके लिए और..- आदर्श हत्याकांड का खुलासा: नामजदों से पूछताछ ने बदली जांच...…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking