News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: कम्युनिस्ट नेता को लाल सलाम के साथ दी गयी अंतिम विदाई; कामरेड विभूति चौहान के निधन पर सभी दलों ने जताया शोक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 29, 2022  |  8:15 PM

929 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कम्युनिस्ट नेता को लाल सलाम के साथ दी गयी अंतिम विदाई; कामरेड विभूति चौहान के निधन पर सभी दलों ने जताया शोक

कसया/कुशीनगर । नगरपालिका परिषद कुशीनगर क्षेत्र के भरौली निवासी कामरेड विभूति चौहान (74 वर्ष ) का लम्बी बीमारी के चलते निधन हो गयाl दिवंगत नेता के शव पर लाल झण्डा ओढ़ाकार लाल सलाम के साथ काम्युनिस्टों ने सम्मान अंतिम विदाई दी l

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

मंगलवार की भोर में श्री चौहान के निधन की खबर मिलते ही दलीय सीमाएं टूट गईं और सभी दलों ने शोक जताया। बुद्ध इंटर कालेज और बुद्ध पीजी कालेज से राजनैतिक जीवन शुरू करने वाले श्री चौहान चार दशक तक कम्युनिस्ट पार्टी, ट्रेड यूनियनों, मुसहर मंच के माध्यम से आम जन की आवाज कुशीनगर और देवरिया जनपद में जन आंदोलनों के माध्यम से उठाते रहे। श्री चौहान पिछले बीस दिन से ब्रेन हेमरेज और हृदयाघात से जूझ रहे थे। माकपा द्वारा श्री चौहान के शव पर लाल झंडे को ओढ़ाकर और लाल सलाम बोलकर अपनी श्रद्धांजलि दी गयी। उनका दाह संस्कार वार्ड के पोखरे के किनारे किया गया। बड़े भाई राम नगीना चौहान ने उन्हें मुखाग्नि दी।

उनके निधन पर माकपा के का. साधु शरण, का. अयोध्यालाल श्रीवास्तव, का. दुर्गा यादव, का. राम नरेश, का. इद्रीश, भाकपा के का. लल्लन राय, का. गेंदा सिंह, का. मतिउल्लाह, राकेश जायसवाल, अमिय गुप्ता, कृष्ण कुमार, अमिय गुप्ता, सपा के शुकरुलाह अंसारी, हरी शंकर राजभर, भाजपा के बलराम यादव, टीएन राव, रालोद के विवेक कुमार वर्मा, योगेंद्र प्रसाद, हियुवा के प्रमिल गुप्ता, पत्रकार असलम, पत्रकार हृदया नन्द शर्मा सहित नेताओं और आम जनता ने कम्युनिस्ट नेता को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking