News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: सावन का अंतिम सोमवार, जलाभिषेक के लिए सिधुआ स्थान मंदिर मे लगा रहा भक्तों का तांता

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 8, 2022  |  10:30 AM

545 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सावन का अंतिम सोमवार, जलाभिषेक के लिए सिधुआ स्थान मंदिर मे लगा रहा भक्तों का तांता

पडरौना/कुशीनगर । कुशीनगर जिले के प्रसिद्ध एवं प्राचीन सिद्ध पीठ सिधुआ स्थान मंदिर में सावन माह के अंतिम सोमवार के ब्रह्म बेला से ही भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी थी जो देर शाम तक चलता रहा। सुरक्षा व्यवस्था को संभालने के लिए आधा दर्जन थानों की पुलिस तथा पीएसी के जवानों की तैनाती की गयी थी।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

सावन माह पर्व पर अंतिम सोमवार को पडरौना नगर समेत आसपास गाँवो से होकर भगवान शिव के दर्शन के लिए आने लगी,सिधुआ मंदिर में मठाधीश्वर योगेश्वर नाथ त्रिपाठी एवं सहयोगियो के द्वारा महाशिव आरती पूजन के उपरांत सुबह मंदिर का पट खोल दिया गया। ताकि किसी भी श्रद्धालु को किसी भी तरह की दिक्कत का सामना नही करना पड़े। सभी शिव भक्तों ने अपने हाथों में बेल पत्र,धतूर,अक्षत,गुड़,चन्दन, मधु,दूध,गंगाजल व पूजन सामग्री लिए हुए भगवान शिव का जलाभिषेक कर अपनी मन्नतें मांगी। भक्तों की सुविधा के लिए महिला एवं पुरुष शिव भक्तों की अलग अलग कतारे बनाई गयी थी। जो क्रमवार से मंदिर में प्रवेश कर रहे थे।

इस दौरान मंहत योगेश्वर नाथ त्रिपाठी,सहयोगी शैलेश मिश्रा,सिधुआ चौकी प्रभारी अमित कुमार सिहं, उप निरीक्षक उतम सिहं,संदीप कुमार,दिवान बाबूराम, सच्चिदान्नद,महिला उप निरीक्षक कुमुद सिहं,कास्टेबल संगीता किरन वर्मा आदी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking