News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: रामलीला मंचन में लक्ष्मण और पशुराम संवाद ने लोगो को किया मन मुग्ध

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 23, 2022  |  7:34 PM

466 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: रामलीला मंचन में लक्ष्मण और पशुराम संवाद ने लोगो को किया मन मुग्ध

कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र कसया अंतर्गत व विकास खंड फाजिलनगर के कोइलसवा बुजुर्ग बाबू टोला में 11 दिवसीय रामलीला का मंचन के आयोजन के छठवें दिन लक्ष्मण और पशुराम संवाद का मंचन कलाकारों द्वारा किया गया। इस दौरान स्वयंवर में रखा धनुष को जैसे ही श्री राम जी तोड़ते हैं तीनो लोक में खुशी से पुष्प का वर्षा होने लगता है।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

रामलीला का शुरुआत सीता के स्वयंवर में रखा धनुष तोड़ने को लेकर होता है । अपनी पुत्री सीता के विवाह को लेकर स्वयंवर रखते हैं। स्वयंवर में एक शर्त होता है सीता से शादी वही करेगा जो धनुष को तोड़ेगा।भगवान शंकर का धनुष तोड़ने के लिए एक से बढ़कर एक के वीर योद्धा आते हैं और धनुष को तोड़ने के लिए शरीर का सारा बल लगा देते हैं फिर भी धनुष को तोड़ नहीं पाते हैं। राजा जनक चिंतित होते है की हमारी सीता का विवाह का क्या होगा। तभी राजा जनक को चिंतित देखकर गुरु विश्वामित्र अपने शिष्य राम को धनुष तोड़ने के लिए आज्ञा देते हैं। गुरु का आदेश मिलते ही तुरंत भगवान श्री राम धनुष को तोड़ देते हैं और फूलों की वर्षा होने लगता है।

जैसे ही धनुष टूटता है ऋषि परशुराम को धनुष टूटने की सूचना मिलती है वह क्रोधित होते हुए हाथ में कृपाल लहराते हुए पहुंचते हैं। क्रोधित मुद्रा में धनुष तोड़ने वाले को सजा देने के लिए परेशान हो जाते हैं। इस बात को लक्ष्मण सहन नही कर पाते हैं तथा दोनों के बीच संवाद होता है।

इस दौरान आचार्य परमात्मा दास , रमन शाही,राजू शाही, तनु शाही, सुधीर शाही,अनिरुद्ध मद्धेशिया, गुलाब गुप्ता, आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking