News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: छितौनी तटबंध के बंधे 0.200 किमी.पर गण्डक नदी के पानी का रिसाव, बांध टूटने का खतरा

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 9, 2023  |  8:55 PM

25 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: छितौनी तटबंध के बंधे 0.200 किमी.पर गण्डक नदी के पानी का रिसाव, बांध टूटने का खतरा

खड्डा/कुशीनगर। गण्डक नदी अपने पूरे रो में दिख रही है। गण्डक नदी में पानी का जलस्तर बढ़ने से तटबंधों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। एहतियात के तौर पर गंडक नदी की प्रलयकारी बाढ़ से बचाव के लिए बने छितौनी तटबंध में रेनकट से बने गड्ढे तथा रैट होल नहीं भरे जा सके हैं। झाड़ियों की सफाई न होने से भेड़िहारी मदनपुर से आगे महराजगंज जनपद में चन्दा के पास छितौनी तटबंध के 0.200 किमी.बांध के नीचे से साइफन के बगल से बंधे में लगभग 3 मीटर होल हो गया है। गण्डक नदी से पानी का बहाव बंधे के नीचे से लगातार पानी का बेग सिंहई माइनर में गिर रहा है। बांध के टूटने की आशंका प्रबल हो गई है। तेज बारिश व बाढ़ से बंधे को नुकसान पहुंचने की आशंका से ग्रामीण भयभीत हैं और लोग राहत व बचाव कार्य खुद करते देखे जा रहे हैं। सुबह बांध के नीचे से पानी का रिसाव शुरू होकर बुधवार देर शाम बेग से सिंसई माइनर में गिर रहा है। बाढ़ खण्ड के एसडीओ मनोरंजन कुमार, जेई आदि मौके पर पहुंचकर बांध को बचाने के कवायद में जुटे हुए हैं।

आज की हॉट खबर- ‘मैं IFS अधिकारी हूं’ कहकर करता था ठगी, फर्जी आईडी-मोहर...

इन गांवों के लोग बांध टूटने का खतरे को लेकर है हलकान: महराजगंज जनपद के चन्दा गुलरभार, कलनहीं, ढोमा, चरिघरवा, बीन टोला, बढ़ता आदि टोले के लोग बांध पर पहुंचकर बचाव के उपाय ढूंढ रहे हैं। तो वहीं बांध टूटने से कुशीनगर के मदनपुर भेड़िहारी, बुढ़वा जंगल, सिंसईं दधिचि, सारंगछपरा, तुर्कहां से सोहरौना आदि गांवों के लोग बाढ़ से प्रभावित हो जाएंगे।

बिभाग के साथ खाली, नहीं है बंधे पर कोई बचाव सामग्री: बाढ़ खण्ड छितौनी तटबंध के बंधे के रिसाव पर खाली हाथ बचाव कार्य में जुटा हुआ है। बांध पर नरकट व झाड़ियो के बीच कोई बचाव सामग्री उपलब्ध नहीं है। न ही डंप के लिए वहां बोल्डर व पत्थर है और न ही बालू व मिट्टियों से भरे बोरों का प्रवंध है। जानकारों की मानें तो रात में कहीं रिसाव बढ़ा तो बंधे को बचाया नहीं जा सकता है।

संबंधित खबरें
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश

सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…

सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान
सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान

नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से  प्राथमिक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking