कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के अहलादपुर में संचालित मदरसा इस्लामिया मकतब के प्रधानाचार्य रहमत अली ने बालिकाओं के परीक्षा केंद्र को स्वकेंद्र करने के लिए उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद के रजिस्ट्रार व निदेशक को लिखा है।
प्रधानाचार्य द्वारा दिए गए पत्र में लिखा गया है कि उत्तर प्रदेश शिक्षा परिषद लखनऊ द्वारा संचालित परीक्षा वर्ष 2022 में लड़कियों का गृह परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है।जबकि माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित परीक्षा में लड़कियों गृह परीक्षा केंद्र बनाया जाता है।सिर्फ लड़को का ही परीक्षा केंद्र अन्य स्कूल में बनाया जाता है।इस वर्ष गृह परीक्षा केंद्र न बनाये जाने के कारण लड़कियों एवं उनके अभिभावकों को अन्य परीक्षा केंद्रों पर जाने में असुविधा हो रही है।और एक ही प्रदेश में दो तरह से कानून बनाकर मुस्लिम लड़कियों के साथ भेद भाव किया जा रहा।अनुरोध किया है कि उपरोक्त बातों पर गौर करते हुए लड़कियों का गृह परीक्षा केंद्र बनाने का कष्ट करें।
दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…
हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…
कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे पेट्रोल पंप के समीप बालू के…
खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…