News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जांच में लीपा-पोती भड़के ग्रामीण, अधिकारियों को बनाया बंधक! शिकायत पर जिलाधिकारी ने ड्रेन के जांच का दिया था आदेश

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 26, 2023  |  8:20 PM

53 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जांच में लीपा-पोती भड़के ग्रामीण, अधिकारियों को बनाया बंधक! शिकायत पर जिलाधिकारी ने ड्रेन के जांच का दिया था आदेश WhatsApp
Responsive image
  • टेकुआटार ड्रेन का मामला  एक बार फिर चर्चा में

कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र के  टेकुआटार ड्रेन फिर एक बार चर्चा में आयी है। बाढ़ खण्ड के द्वरा ड्रेन पर बिन कार्य कराए भुगतान करने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने कमेटी गठित कर जांच के लिए निर्देशित किया था। सोमवार को जांच टीम जब मौके पर पहुंची तो दंग रह गयीऔर कार्य नही कराए जाने की रिपोर्ट भेज दी जिसके बाद बहुचर्चित टेकुआटार ड्रेन फिर एक बार चर्चा में आ गई है।

आपके लिए और..- उत्साह के साथ मना गोवर्धन पूजा

बढ़खण्ड ने मौसम का मिजाज देख कागज में ही ड्रेन की सफाई कर भुगतान कर लिया है जबकि मौके पर ड्रेन झाङ-झंखाड़ से पटी हुई है। ऐसे में मोके पर पहुंची टीम के सदस्य क्रमशः सिंचाई खण्ड कसया के जेई नीरज गुप्ता ,ज्वाइंट बीडीओ राकेश कुमार व गन्ना विभाग के सतेंद्र मणि ने ड्रेन के कार्य की जांच के बाद ड्रेन से सटे मजरे सिहोरवा टोला,जमुनिया, बाबुटोला,अंधियारा टोला आदि गांवों के लोगों से भी कार्य कराये जाने के बारे में पूछ ताछ की। ऐसे में ग्रामीणों की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बलराम राव ने टीम के साथ -साथ जांच में सहयोग किये तथा ग्रामीणों से हस्ताक्षर करावायाl   श्री राव ने टीम के सदस्यों से मौके पर ही जांच रिपोर्ट बनाने के लिए आग्रह किया तो टीम के सदस्य नही माने। ग्रामीण भी बलराम राव के समर्थन में अङ गए और जाँच टीम को बंधक बना लिए.

टीम के बरिष्ठ सदस्य ज्वाइंट बीडीओ कसया ने जिला पंचायत सदस्य से एसडीएम कसया के  मोबाइल  पर बात कराया तो मौके पर ही रिपोर्ट पर हस्ताक्षर करने को कहा, जिसके  बाद जांच टीम मुक्त हुई। ग्रामीणों ने दोषियों के विरुद्ध एफआईआर कर भुगतान किये गए धन के रिकवरी की मांग की है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उत्साह के साथ मना गोवर्धन पूजा
उत्साह के साथ मना गोवर्धन पूजा

मथौली बाजार कुशीनगर , प्रकाश पर्व दीपावली मनाने के बाद तीसरे दिन उपनगर सहित…

मास्टर चाबी से बाइक उड़ाते, रात में बदलते थे नंबर प्लेट; 48 घंटे में कप्तानगंज पुलिस ने दबोचे दो शातिर चोर
मास्टर चाबी से बाइक उड़ाते, रात में बदलते थे नंबर प्लेट; 48 घंटे में कप्तानगंज पुलिस ने दबोचे दो शातिर चोर

कुशीनगर। बाइक चोरी करने का शातिराना अंदाज भी निराला था। अपनी मोटरसाइकिल से रामजानकी…

तीन वांछित गिरफ्तार, जेल भेजे गए
तीन वांछित गिरफ्तार, जेल भेजे गए

हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली पुलिस ने देवराजपुर में हुए प्राणघातक हमले के मामले में…

मूर्ति विसर्जन से लौट रहे दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर 
मूर्ति विसर्जन से लौट रहे दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर 

मथौली बाजार कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा देवराजपुर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking