News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: फर्जी नम्बर प्लेट लगी पिकप से शराब बरामद, दो गिरफ्तार!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 6, 2021  |  4:06 PM

1,231 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: फर्जी नम्बर प्लेट लगी पिकप से शराब बरामद, दो गिरफ्तार!

कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । अबैध शराब की तस्करी करने के लिये माल वाहक पिकप को फर्जी नम्बर प्लेट का उपयोग करने वाले तस्करो को कोतवाली पडरौना पुलिस टीम ने एक अदद पिकप पर लदे शराब के साथ दो तस्करो को दबोचने ने कामयाब हुई है।

आपके लिए और..- पाकिस्तान का झंडा लगाकर बनाई सोशल मीडिया स्टोरी, तरयासुजान पुलिस...

सोमवार को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल द्वारा अवैध शराब के निष्कर्षण, विक्रय व परिवहन में लिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी व अवैध शराब की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एपी सिंह अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के सफल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पडरौना अनुज कुमार सिंह के के नेतृत्व में थाना कोतवाली पडरौना पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम सिंघापट्टी पक्की सड़क प्राइमरी स्कूल के करीब से एक पिकप वाहन से बाइस गत्ता में 1056 अदद व खुले पाउच में 60 अदद अंग्रेजी शराब (जिसपर Radico 8 PM 180 ML FOR SALE IN UTTAR PRADESH अंकित है) व एक अदद फर्जी नम्बर प्लेट (जिसपर BR 22 AT 5675 अंकित है) की बरामदगी व दो नफर अभियुक्तगणों गिरफ्तारी करने में सफलता प्राप्त की गयी है। पकड़े गये अभियुक्तों की पहचान,नरेन्द्र यादव पुत्र बिकाउ यादव निवासी सरैया महन्थपट्टी स्कूल टोला थाना तुर्कपट्टी कुशीनगर,राघवेन्द्र गिरी उर्फ टीटू गिरी पुत्र स्व0 जयकिशुन गिरी निवासी जिगना थाना कसया कुशीनगर के रुप मे हुआ है। इनके पास से वाहन पीकप (पीछे वाहन नं0 UP 53 DT 5542 व आगे MH 47 TC 0981576 का लोगो अंकित

है) से बाइस कागज के गत्ता में 1056 अदद व खुले पाउच में 60 अदद अंग्रेजी शराब कुल 1116 पाउच (- 200.8 लीO) (जिसपर Radico 8 PM FOR SALE IN UTTAR PRADESH 180ML अंकित है) वही,एक फर्जी नं० प्लेट जिसपर BR 22 AT 5675 अंकित है। मिला है।

सनद हो की शराब तस्कर पुलिस की आँख में धूल झोकने के लिये बरामद पिकप का नम्बर प्लेट आगे और पीछे दो तरह से अंकित हुआ लगाए थे। जिससे वह पुलिस की पकड़ से दूर रहे। लेकिन कोतवाल अनुज कुमार की पैनी नजर ने उनके मंसूबे पर पानी डालते हुये उ0नि0 विजय शंकर सिंह , हे0का0 जिलाजीत सिंह , हे0का0 देवमुनि सिंह , का0 अखिलेश कुमार यादव , का0 सूरज मिश्रा ,का० सत्यप्रकाश यादव थाना कोतवाली पडरौना की टीम ने उक्त बरामदगी करने में कामयाबी पायी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को हाटा पुलिस ने दबोचा
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को हाटा पुलिस ने दबोचा

हाटा कुशीनगर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय…

पाकिस्तान का झंडा लगाकर बनाई सोशल मीडिया स्टोरी, तरयासुजान पुलिस का त्वरित एक्शन! आरोपी गिरफ्तार, मचा हड़कंप
पाकिस्तान का झंडा लगाकर बनाई सोशल मीडिया स्टोरी, तरयासुजान पुलिस का त्वरित एक्शन! आरोपी गिरफ्तार, मचा हड़कंप

कुशीनगर। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के झंडे के साथ फोटो की स्टोरी लगाना एक…

चौमुखी विकास के दम पर फिर बनेगी योगी सरकार : शिव प्रसाद
चौमुखी विकास के दम पर फिर बनेगी योगी सरकार : शिव प्रसाद

हाटा कुशीनगर। प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार का नेतृत्व कर रहे प्रदेश…

कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार ने मचाई हलचल, एक साथ 28 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन तलब
कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार ने मचाई हलचल, एक साथ 28 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन तलब

कुशीनगर। जनपद की पुलिस व्यवस्था में गुरुवार को उस समय बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking