कुशीनगर। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि कुम्हारों/माटीकला के कामगारों के जीवन स्तर को स्वावलंबी बनाने व ऊंचा उठाने के उद्देश्य से उ0प्र0 सरकार द्वारा माटीकला बोर्ड का गठन किया गया है, जिसके तहत इच्छुक कामगार/ शिल्पकार विभिन्न प्रकार के मिट्टी के वर्तन बनाने, मूर्ति बनाने और बेचने हेतु धनराशि 50 हजार से लेकर 10 लाख तक का ऋण राष्ट्रीयकृत बैंकों के माध्यम से ले सकते है, योजना के तहत बैंक से प्राप्त ऋण में लाभार्थी को 5 प्रतिशत स्वयं का अंशदान लगाना होता है तथा ऋण स्वीकृत/ वितरण उपरान्त लाभार्थी के ऋण में पूंजीगत मद पर 25 प्रतिशत अनुदान योजना के तहत विभाग से देय होगा जो तीन वर्ष बाद लाभार्थी द्वारा कार्य करते रहने एवं बैंक के देय किस्तो को समय से जमा करते रहने की दशा में उसके ऋण खाते में समायोजित किया जाता है।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि अपने ही गावं में स्वरोजगार हेतु इच्छुक माटीकला के कामगार / शिल्पकार अभ्यर्थी अपना आवेदन दिनांक 31.05.2023 तक जिला ग्रामोद्योग अधिकारी कार्यालय नरकटिया बुजुर्ग सपहां रोड कसया, जनपद कुशीनगर नवल एकेडमी के ठीक सामने आवेदन पत्र प्राप्त कर जमा कर सकते है,फार्म के साथ फोटो,निवास,जाति, आधार कार्ड व शैक्षिक योग्यता आवश्यक है।
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…