News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: माटी कला के कामगारों को 50 हजार से 10 लाख तक का ऋण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 20, 2023  |  6:57 PM

121 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: माटी कला के कामगारों को 50 हजार से 10 लाख तक का ऋण

कुशीनगर। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि कुम्हारों/माटीकला के कामगारों के जीवन स्तर को स्वावलंबी बनाने व ऊंचा उठाने के उद्देश्य से उ0प्र0 सरकार द्वारा माटीकला बोर्ड का गठन किया गया है, जिसके तहत इच्छुक कामगार/ शिल्पकार विभिन्न प्रकार के मिट्टी के वर्तन बनाने, मूर्ति बनाने और बेचने हेतु धनराशि 50 हजार से लेकर 10 लाख तक का ऋण राष्ट्रीयकृत बैंकों के माध्यम से ले सकते है, योजना के तहत बैंक से प्राप्त ऋण में लाभार्थी को 5 प्रतिशत स्वयं का अंशदान लगाना होता है तथा ऋण स्वीकृत/ वितरण उपरान्त लाभार्थी के ऋण में पूंजीगत मद पर 25 प्रतिशत अनुदान योजना के तहत विभाग से देय होगा जो तीन वर्ष बाद लाभार्थी द्वारा कार्य करते रहने एवं बैंक के देय किस्तो को समय से जमा करते रहने की दशा में उसके ऋण खाते में समायोजित किया जाता है।

आपके लिए और..- राष्ट्र रक्षा और नशामुक्ति के संकल्प के साथ हाटा में...

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि अपने ही गावं में स्वरोजगार हेतु इच्छुक माटीकला के कामगार / शिल्पकार अभ्यर्थी अपना आवेदन दिनांक 31.05.2023 तक जिला ग्रामोद्योग अधिकारी कार्यालय नरकटिया बुजुर्ग सपहां रोड कसया, जनपद कुशीनगर नवल एकेडमी के ठीक सामने आवेदन पत्र प्राप्त कर जमा कर सकते है,फार्म के साथ फोटो,निवास,जाति, आधार कार्ड व शैक्षिक योग्यता आवश्यक है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
राष्ट्र रक्षा और नशामुक्ति के संकल्प के साथ हाटा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
राष्ट्र रक्षा और नशामुक्ति के संकल्प के साथ हाटा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हाटा, कुशीनगर। स्वतंत्रता दिवस से पहले रविवार को भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा कुशीनगर…

मझन नाले में दिखा अज्ञात युवक का शव
मझन नाले में दिखा अज्ञात युवक का शव

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गाव रामपुर पौटवा के धर्मपुर मझन नाले…

साइकिल चोरी का CCTV से खुलासा खुलासा! पुरानी साइकिल छोड़ नई लेकर गया युवक, पुलिस ने बरामद कर सुलझाया मामला
साइकिल चोरी का CCTV से खुलासा खुलासा! पुरानी साइकिल छोड़ नई लेकर गया युवक, पुलिस ने बरामद कर सुलझाया मामला

हाटा कुशीनगर। स्थानीय कस्बे में साइकिल गायब होने के मामले में CCTV फुटेज सामने…

झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा कुशीनगर, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking