कुशीनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव प्रशांत कुमार द्वितीय ने सर्वसाधारण को सूचित करते हुए बताया कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देशानुसार जिला जज /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में आर्बिट्रेशन के निष्पादन वादों के निस्तारण हेतु दिनांक 21 जनवरी 2023 दिन शनिवार को दोपहर 2:00 बजे से सिर्फ आर्बिट्रेशन के निष्पादन वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। अतः आर्बिट्रेशन से संबंधित लंबित वादों के संदर्भ में विशेष लोक अदालत में उपस्थित हो निस्तारित कराकर विशेष लोक अदालत को सफल बनावे।
कुशीनगर: लोक अदालत का आयोजन 21जनवरी को
टैग्स:
#पड़रौना
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
