कुशीनगर | कल दिन में गंडक नदी के उसपर खेती व मवेशियों के चारे के लिये गए शाम को वापस आते समय नाव की तकनीकी खराबी होने के कारण नदी में नाव फंस गई,अफरा -तफरी का माहौल हो गया, बड़ी मशक्कत के बाद गंडक नदी में फंसी नाव पर सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। एसडीआरफ टीम ने रात में ही मोर्चा संभाला और आज सुबह छह बजे तक सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मौके पर डीएम एस राजलिंगम और एसपी सचिंद्र पटेल पूरी रात मौके पर मुस्तेदी से जमे रहे। सुबह छह बजे अंतिम खेप लेकर एसडीआरफ टीम जब किनारे पर पहुंची तब जाकर दोनों अफसर वहां से वापस लौटे।
जानकारी के मुताबिक, बरवापट्टी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत अमवाखास के बरवापट्टी घाट पर गुरुवार की शाम लगभग सात बजे नदी पार कर रहे लगभग 150 लोग नाव समेत नदी में फंस गए। नाव में लगे इंजन में आई तकनीकी खामी के चलते नाव धारा में फंस गई। करीब पांच किलोमीटर बहकर नाव संपूर्णानगर गांव के सामने धारा में रुक गई।
नदी के उत्तर तरफ बसे ग्राम सभा अमवाखास के टोला भगवानपुर, बनरही, सम्पूर्णा नगर, किशुनवा, बक्सर आदि में दक्षिण तरफ के किसान खेती करने गए थे। ग्रामीण अपना खेत देखकर बड़ी नाव से शाम करीब सात बजे अपने घर वापस आ रहे थे। इसी बीच नाव का इंजन बंद हो गया। नाव पर सवार ग्रामीणों में चीख पुकार मच गई।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…