News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: खेल दिवस के रूप में मना मेजर ध्यानचंद का जन्मदिवस

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 29, 2023  |  6:13 PM

39 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: खेल दिवस के रूप में मना मेजर ध्यानचंद का जन्मदिवस

साखोपार/कुशीनगर। पडरौना विकास खण्ड के अन्तर्गत सखवनिया में संचालित महात्मा गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रांगण में मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया गया।इस अवसर पर विद्यालय में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

फुटबॉल प्रतियोगिता उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि सेवानिवृत अध्यापक विमल चंद्र सिंह ने कहा कि मेजर ध्यानचंद ने हॉकी में भारत को सिरमौर बनाया ।तीन-तीन ओलंपिक में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। खेल के प्रति देशवासियों के मनोदशा को बदला और युवाओं में खेल भावना का विकास किया। खेल के माध्यम से उन्होंने राष्ट्रीय एकता के प्रति समर्पण व्यक्त किया और राष्ट्रवासियों को देश प्रेम की शिक्षा ।हमें पता है कि जब हिटलर ने उन्हें जर्मनी की तरफ से खेलने का ऑफर दिया था तो उन्होंने इसे मना करते हुए भारत की ओर से ही खेलते रहने की प्रतिबद्धता दोहराई थी। आज के अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों से यह भी शेयर किया कि खेलो इंडिया अभियान के तहत देश के प्रधानमंत्री गांव के युवाओं का खेल के माध्यम से चतुर्दिक विकास चाहते हैं।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य चंद्रभूषण सिंह,अमर बहादुर ,सरोजकांत मिश्र,महेश मिश्र,अंशुमन पांडेय,विजय कुमार शुक्ल, दिवाक राव, उभय सरोज भोलानाथ,गोरख यादव,धनंजय तिवारी,जय बहादुर सिंह,बृजेश कुमार सिंह,ईशा खा,साकिर अली,मनोज कुमार,भीखू प्रसाद,द्वारिका,बृजनंदन भारती,राजेंद्र यादव, जमसेद,राहुल पटेल,मेराज खान आदि उपस्थित रहें

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking