News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: वित्तविहीन शिक्षक संघ के प्रबंधक व प्रधानाचार्यो ने अपनी विभिन्न मांगो का ज्ञापन को सौपा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 23, 2022  |  8:14 PM

496 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: वित्तविहीन शिक्षक संघ के प्रबंधक व प्रधानाचार्यो ने अपनी विभिन्न मांगो का ज्ञापन को सौपा

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ वित्तविहीन गुट के प्रदेश अध्यक्ष लाल बिहारी यादव के आह्वान पर जनपद इकाई कुशीनगर के सभी पदाधिकारियों जिसमें प्रधानाचार्य, प्रबंधक एवं शिक्षक तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय कुशीनगर पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वित्तविहीन विद्यालयों की मान्यता के खिलाफ जमीन बढ़ाने (2000 वर्ग मीटर से 6000 वर्ग मीटर ),पराभूत कोष बढ़ाने, सुरक्षित कोष बढ़ाने तथा मान्यता का नवीनीकरण 3 वर्ष में कराने व उस पर नवीनीकरण शुल्क देने का जो नया प्रस्ताव दिया है वह मंजूर नहीं है जो पूंजीवाद को बढ़ावा देगा पुरानी व्यवस्था को बहाल रखा जाए, संशोधन निरस्त किया जाए तथा उसके साथ ही साथ संगठन में 6 सूत्री मांग जिसमें सेवा नियमावली में परिवर्तन कर शिक्षक एवम शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को सम्मानजनक मानदेय दिया जाए, वित्तविहीन विद्यालय के प्रधानाचार्य को बोर्ड परीक्षा में केंद्र व्यवस्थापक बनाया जाए, पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाए, मदरसों का बकाया वेतन अविलंब दिया जाए, बोर्ड परीक्षा केंद्र में कक्ष निरीक्षक पारिश्रमिक एवं मूल्यांकन पारिश्रमिक बकाया तत्काल दिया जाए से संबंधित ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह जी को सौंपा गया तथा उसके साथ ही साथ जिलाधिकारी कार्यालय पर जिलाधिकारी द्वारा संबोधित मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ को भी ज्ञापन सौंपा गया इस धरना प्रदर्शन में पुरंदर प्रताप यादव, नियामत अली, रामप्रवेश यादव, ज्ञानेश्वर सिंह, अनिल कुमार सिंह, रमेश चंद्र कुशवाहा, चंचल प्रसाद कुशवाहा, श्री नारायण सिंह कुशवाहा, प्रदीप यादव आदि सैकड़ों साथियों ने इस धरना प्रदर्शन में भाग लिया तथा सफल बनाया।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking