News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar Crime News/कुशीनगर: नौकरी दिलाने के नाम पर ग्यारह लाख रुपया लेने और दुष्कर्म के बाद वीडियो वायरल करने का विवाहिता ने युवक पर लगाया आरोप, पढ़े पूरी खबर!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 10, 2022  |  7:52 PM

2,787 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Crime News/कुशीनगर: नौकरी दिलाने के नाम पर ग्यारह लाख रुपया लेने और दुष्कर्म के बाद वीडियो वायरल करने का विवाहिता ने युवक पर लगाया आरोप, पढ़े पूरी खबर! WhatsApp
Responsive image
  • कसया थाना क्षेत्र के धुरिया नौका टोला गांव निवासिनी विवाहिता ने एसपी को दिए गए पत्र में गांव के ही श्याम सुंदर गुप्ता पर लगाया है नौकरी दिलाने के नाम पर शारीरिक शोषण और ग्यारह लाख रुपया लेकर नहीं देने का आरोप
  • पीड़ित विवाहिता अनीता प्रजापति के तहरीर पर कसया थाने के उपनिरीक्षक अनिल शर्मा द्वारा आरोपी शख्स को दो दिन तक थाने में बैठा कर छोड़ने का भी है आरोप
  • पीड़ित विवाहिता ने जिला प्रशासन को दिया चेतावनी एक हफ्ते के भीतर श्याम सुंदर गुप्ता से जिला प्रशासन ने नहीं दिलवाया पैसा और नहीं कि कोई कार्रवाई तो परिवार के बच्चों के साथ कर लेगी आत्महत्या

गोल्डन कुशवाहा/न्यूज अड्डा

आपके लिए और..- थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने...

पडरौना/कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के धुरिया नौका टोला गांव निवासिनी एक विवाहिता ने एसपी सचिंद्र कुमार पटेल को पत्र सौंपा है। इसमें विवाहिता ने गांव के ही एक शख्स पर आंगनबाड़ी केंद्र में रसोई के लिए ब्लॉक से नियुक्ति कराने के नाम पर ग्यारह लाख रुपया ले लेने और विभागीय हस्ताक्षर कराने के नाम पर शारीरिक संबंध बनाने वाले शख्स को दिए गए पैसा मांगने पर आरोपी द्वारा पैसा नहीं दिए जाने का आरोप लगाया है। इस मामले में पीड़ित विवाहिता अनीता प्रजापति पत्नी छोटे लाल प्रजापति निवासिनी धुरिया नौका टोला थाना कसया के द्वारा एसपी सचिंद्र पटेल को दिए गए तहरीर पर कसया थाने के उप निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने गांव के ही श्याम सुंदर गुप्ता पुत्र जगन्नाथ गुप्ता को हिरासत में लेकर थाने पर पूछताछ के लिए दो दिन बैठाने के बाद छोड़ दिया है।

पीड़ित विवाहिता अनीता प्रजापति ने बताया कि लगभग तीन वर्ष पूर्व उसके गांव के ही श्याम सुंदर गुप्ता ने उसे कसया ब्लॉक से संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र में रसोईया के लिए नौकरी लगवाने के लिए कहा था। आरोप है कि विवाहिता से श्यामसुंदर गुप्ता नौकरी के लिए खर्च के नाम पर दर्जनों बार रुपया लेता रहा। इसमें विवाहिता को विभागीय हस्ताक्षर कराने के लिए फाजिलनगर ब्लॉक के कर्मचारी का नाम रख कर ले गया। इसके बाद विवाहिता के साथ वह जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा। विवाहिता का आरोप है कि शारीरिक संबंध बनाने के दौरान श्याम सुंदर ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। विवाहिता ने बताया कि इतना सब कुछ करने के बाद भी जब उसे कई महीनों तक नौकरी नहीं मिली तो विवाहिता ने इसका खोजबीन शुरू किया। इसके बाद विवाहिता को श्यामसुंदर टालमटोल करता रहा। उधर विवाहिता के पति विदेश में रहकर पैसा भेजते थे। विवाहिता के पति घर आया तो पता चला कि उसकी पत्नी गांव के ही श्यामसुंदर गुप्ता को तीन साल के भीतर ग्यारह लाख रुपए नौकरी लगवाने के नाम पर दे चुकी है। इतना ही नहीं नौकरी लगवाने के नाम पर विवाहिता के साथ आरोपी शख्स श्यामसुंदर गुप्ता ने शारीरिक संबंध बनाने के बाद वीडियो बनाकर पैसा नहीं देने के लिए धमकी दे रहा है। इसके बाद विवाहिता के पति ने विवाहिता को मारपीट कर अपने घर से निकाल दिया। विवाहिता अनीता प्रजापति ने बताया कि पति के द्वारा इस मामले में जानकारी होने पर जब घर से निकाल दिया तो वह अपने मायके आकर रहने लगी। उसके दो लड़के और दो लड़कियां भी हैं। जिसमें बड़ी लड़की के साथ अपने मायके में रह रही है। पीड़ित विवाहिता ने बताया कि नौकरी के नाम पर लेने वाले श्याम सुंदर गुप्ता से पैसा मांगने पर डरा धमकाकर अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रहा है,और पैसा नहीं देना चाहता है। इस सिलसिले में पीड़ित विवाहिता के तहरीर पर आरोपी शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ करने वाले कसया थाने के उप निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा पर छोड़ने का आरोप है । पीड़ित विवाहिता ने बताया कि अगर एक हफ्ते के भीतर उसे उसका पैसा जिला प्रशासन ने नही दिलवाया तो वह अपने बच्चों के साथ आत्मदाह कर लेगी।जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और श्याम सुंदर गुप्ता की होगी।

देखे वीडियो!

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल

छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…

थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत
थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत

बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…

त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी
त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी

पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

जुआ खेलते 13 जुआरी धराए
जुआ खेलते 13 जुआरी धराए

हाटा, कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking