खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बैरागीपट्टी गांव में बुधवार की देर रात एक 32 वर्षीय विवाहिता का फंदे से लटकता शव मिला है। सूचना पर पहुंची हनुमानगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका ने अपने पीछे 10 वर्ष के बालक सहित तीन बच्चों को छोड़ा है।
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बैरागी पट्टी गांव निवासी संदीप जायसवाल की लगभग 10 वर्ष पूर्व फुलकुमारी देवी 32वर्ष के साथ विवाह हुआ है। बुधवार की रात फुलकुमारी का कमरे में फंदे से लटकता शव मिलने पर सनसनी मच गई। सूचना पर पहुंची हनुमानगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर मृतका के मायके वालों ने ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। एस एच ओ हनुमानगंज रामसहाय चौहान का कहना है कि मृतका के शव को पीएम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
किसान दिवस में किसानों की समस्याओं पर गंभीर मंथन, ओवररेटिंग, टैगिंग, विद्युत, सिंचाई व…
खड्डा, कुशीनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास प्लस सर्वे-2024 में पात्र परिवारों के…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…