News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: 594 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Dec 9, 2023  |  6:16 PM

176 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: 594 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न WhatsApp
Responsive image
  • सांसद सहित जिलाधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने नव दंपत्तियों को दी बधाई और शुभकामनाएं

कुशीनगर । मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आज कलेक्ट्रेट मुख्यालय स्थित बुद्धा पार्क रविंद्र नगर धूस में सामूहिक रूप से 594 जोड़ो का धार्मिक रीति तथा वैदिक मंत्रोच्चारण, सामाजिक रीति-रिवाज और पूरी भव्यता के साथ विवाह सम्पन्न हुआ। जिसमे से 525 हिंदू धर्म से संबंधित तथा 69 अल्पसंख्यक (मुस्लिम) समुदाय से संबंधित जोड़े रहे। सामूहिक विवाह समारोह के मुख्य अतिथि सांसद कुशीनगर विजय दुबे, जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा व मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत उपस्थित सम्मानित गणमान्यों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया तथा उपस्थित कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक स्वागत गीत कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

आपके लिए और..- मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने...

तत्पश्चात कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकसित भारत संकल्प यात्रा के दृष्टिगत उद्बोधन और जनता से संवाद कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया। जिसमे प्रधानमंत्री द्वारा केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई और लाभार्थियों से संवाद कर उनके मन की बात भी जानी। सामूहिक विवाह समारोह में पंडितों ने एक साथ माइक से विधिवत मंत्रोच्चारण, पूजन, होम-हवन के बाद विवाह के सातो वचनों से वर वधुओं को अवगत कराया। माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग के सौजन्य से आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में सभी नव दाम्पत्य जोड़ो का पारंपरिक विधि विधान से उत्साह पूर्ण वातावरण में विवाह और निकाह संपन्न हुआ। सांसद कुशीनगर, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जनप्रतिनिधियों एवं अन्य उपस्थित अतिथियों के द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत वर वधुओं को सांकेतिक 35000/ पैंतीस हजार का प्रतीकात्मक (डम्मी) चेक , परिधान, उपहार सामग्री और विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसके अलावा मुख्य अतिथि ने 5 जोड़ी वर वधुओं को उपहार व पौधा भी भेंट किया।

इस अवसर पर सांसद कुशीनगर विजय दुबे ने उपस्थित लोगों का आभार प्रकट करते हुए सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मलित जोड़ो को नव दांपत्य जीवन की हार्दिक बधाई एवं कुशल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहां की केंद्र और राज्य सरकार की इस पहल से देश की बेटियों व नारी शक्ति को बल मिला है। माननीय मुख्यमंत्री जी का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक विभाग को सभी दिशा में आगे बढ़ना तथा देश के अंतिम वंचित गरीब असहाय व्यक्ति को समाज की मुख्य धारा से जोड़ना एवं उन्हें लाभ पहुंचाना है। केंद्र एवं राज्य सरकार उनके लिए लोक कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है ।महिला सशक्तिकरण, नारी वंदन, मिशन शक्ति के माध्यम से महिलाओ को सशक्तिकरण और स्वयं सहायता समूह को आत्मनिर्भर बनाकर नारी शक्ति को मजबूती व बल प्रदान करने के साथ साथ आर्थिक रूप से स्वतंत्र बना रही है। उन्होंने समस्त नव विवाहित जोड़ों के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ साथ हार्दिक बधाई भी दिया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने परिणय सूत्र में बंधने वाले सभी नव दाम्पत्य वर वधू को हार्दिक बधाई देते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा आगामी जीवन में आपको ढेर सारी खुशियां मिले ।आपका जीवन बेहतर हो। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से निशुल्क बेटियों की शादी की व्यवस्था की गई है, जिसे जिला प्रशासन के द्वारा पूरी तन्मयता से क्रियान्वित किया जा रहा है।

मुख्य विकास अधिकारी द्विवेदी ने सभी जोड़ों व आए हुए उनके साथ स्वजनों माता पिता व बहनों का स्वागत करते उपस्थित सभी जोड़ो के उज्जवल भविष्य की कामना की और हार्दिक बधाई भी दी। उन्होंने कहा की मुझे बहुत खुशी हो रही है की मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देश के क्रम में आज एक साथ 594 जोड़े परिणय सूत्र में बंधकर नव दांपत्य जीवन में प्रवेश करेंगी। हमारा पूरा प्रयास है कि जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग के द्वारा भेंट की जाने वाली सामग्री की गुणवत्ता उच्चतम श्रेणी की रहे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरा जिला प्रशासन की टीम के रूप में काम कर रही है।

उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों ने खुशहाल जीवन में प्रवेश करने वाले सभी वर-वधुओं के लिए आर्थिक, सामाजिक विकास और सुखमय जीवन तथा उज्जवल भविष्य की कामना की। जिला समाज कल्याण अधिकारी विनय कुमार ने सभी उपस्थित जोड़ों को हार्दिक बधाई भी दिया। उन्होने नव जीवन में प्रवेश कर रहे सभी जोड़ों को सात वचनों के साथ एक और वचन ’’बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’’ का भी पालन करने को कहा.

इस अवसर पर डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी बीएसए रामजियावन मौर्य, परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, डीडीओ कल्पना मिश्रा , मान्यता प्राप्त राज्य मंत्री उपाध्यक्ष बीज खाद्य निगम राजेश्वर सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्गेश राय, पूर्व भाजपा अध्यक्ष प्रेम चंद्र मिश्रा वर्तमान तथा पूर्व भाजपा जिला महामंत्री तथा न0 पा0प0 कुशीनगर एवं पडरौना अध्यक्ष प्रतिनिधि अन्य जनप्रतिनिधि गण एवं जनपद स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking