News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: प्रसूता की मौत, निजी हॉस्पिटल के डाक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप

Farendra Pandey

Reported By:

Feb 16, 2023  |  8:06 PM

1,203 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: प्रसूता की मौत, निजी हॉस्पिटल के डाक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप WhatsApp
Responsive image

कप्तानगंज/कुशीनगर। एक निजी हॉस्पिटल के लापरवाही व अप्रशिक्षित डाक्टरों द्वारा कराये गये सिजर (सर्जरी) के उपरान्त प्रसूता की हालत गम्भीर देख हॉस्पिटल संचालक ने आनन फानन में किया गोरखपुर रेफर, जहां ईलाज के दौरान प्रसूता की हुयी मौत। परिजनों ने हॉस्पिटल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाना रामकोला व उप जिलाधिकारी कप्तानगंज को लिखित पत्र के माध्यम से अवगत कराते हुए उक्त हॉस्पिटल के विरूद्ध कार्यवाही की मांग की, जिसके क्रम में प्रसूता की शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु शव भेज दिया गया।

आपके लिए और..- आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS...

परिजनों के अनुसार इन्दू देवी पत्नी मुन्ना राजभर उम्र 35 बर्ष ग्राम चन्दरपुर शाही टोला थाना रामकोला कुशीनगर की निवासी को परिजनों ने प्रसव पीड़ा उपरान्त मंगलवार को आशा के साथ स्थानीय स्वा केन्द्र रामकोला ले गये, जहां डॉक्टरों ने हालत गम्भीर देख रेफर कर दिये। इसके बाद आशा के सुझाव पर कप्तानगंज परतावल रोड स्थिति एक नीति सावित्री हॉस्पिटल में भर्ती करा दिये,जहाँ आप्रशिक्षित डाक्टर की लापरवाही व स्वास्थ्य सुविधाओं को नजर अंदाज करते आनन फानन व पैसे की लालच में प्रसूता की आपरेशन कर दिये गया, जहां अपरेशन के उपरान्त एक बच्ची का जन्म हुआ। इसके बाद से उक्त प्रसूता की तवियत लगातार बिगड़ती गयी, मरीज की हालत गम्भीर देख उक्त डाक्टर व संचालन द्वारा गोरखपुर रेफर कर दिया गया जहां गोरखपुर कूड़ाघाट में एक निजी हॉस्पिटल जया में भर्ती कराये, ईलाज के दौरान ही उक्त प्रसूता इन्दू देवी पत्नी मुन्ना राजभर की मृत्यु हो गयी।

आक्रोशित परिजनों ने स्थानीय थाना रामकोला व उप जिलाधिकारी कप्तानगंज को लिखित प्रार्थना के माध्यम से उपरोक्त सावित्री हॉस्पिटल कप्तानगंज के संचालक व सम्पूर्ण स्टाफ के विरूद्ध कार्यवाही करने की मांग की‌ जिसके क्रम में कुशीनगर सीएमओ सुरेश पटरिया,एसडीएम मुहम्मद जफर तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, सामुदायिक स्वा केन्द्र कप्तानगंज अधीक्षक डा. रितेश सिंह एच एस ओ अनिल उपाध्याय मय फोर्स मौके पर पहुँचे जहां ताला बंद कर संचालक सहित सभी स्टाफ फरार हो गये थे। उक्त हॉस्पिटल के सभी सक्षम अधिकारी के उपस्थिति में सीएमओ ने सील करा दिया। इसके वक्त सीएमओ कुशीनगर सुरेश पटरिया का कहना कि अभिलेखों की चांच व रिपोर्ट आने के बाद कार्य वाही की जायेगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…

आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…

हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking