News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर : नाबालिक के दुष्कर्म करने के मामले में मौलाना गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 13, 2024  |  8:14 PM

62 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर : नाबालिक के दुष्कर्म करने के मामले में मौलाना गिरफ्तार

कुशीनगर।जनपद के थाना जटहाँ बाजार पुलिस टीम ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी मौलवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

आज की हॉट खबर- “शोले स्टाइल में टावर पर चढ़ा उपभोक्ता: ‘सिग्नल दो वरना...

प्राप्त सूचना के मुताबिक पीड़िता की माँ ने थाना जटहां बाजार पर प्रार्थना पत्र दी थी कि उनकी नाबालिक लड़की को गांव के ही मदरसे में पढाने वाला मुहम्मद ओवैस पुत्र मुहम्मद साहिरुद्दीन निवासी उत्तर झाड़ बारी थाना ग्वाल पोखर जनपद उत्तर दिनाजपुर राज्य पश्चिम बंगाल के द्वारा बहला फुसला कर भगा ले जाया गया है ।जिसपर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुये मुकदमा अपराध संख्या 173/2024 धारा 137(2)/352/351(2) बी0एन0एस0 व 3(2)V ST/SC पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी व पीड़िता की बरामदगी के लिए टीम गठित कर सतत् प्रयास से अभियुक्त मुहम्मद ओवैस उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया एवं पीडिता को सकुशल बरामद किया।

पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान-यह तथ्य सामने आया कि आरोपी मूलतः उत्तर झाड़ बारी थाना ग्वाल पोखर जनपद उत्तर दिनाजपुर राज्य पश्चिम बंगाल का रहने वाला हैं एवं कुशीनगर में मदरसे में पढ़ाने के उद्देश्य से आया था एवं अभियुक्त द्वारा पीड़िता को भगाकर उत्तर झाड बारी थाना ग्वाल पोखर जनपद उत्तर दिनाजपुर राज्य पश्चिम बंगाल जो कि बांग्लादेश के बार्डर पर स्थित है ले गया। जहाँ उसका धर्म परिवर्तन कराया एवं बार-बार पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। जिस कारण पीड़िता गर्भवती हो गयी । आरोपी ने पीड़िता का नाम बदलकर रानी खातून रख दिया था । उक्त अभियोग में साक्ष्य पाते हुए मुकदमा उपरोक्त में धारा 137(2)/352/351(2)/87/64(1) बी0एन0एस0 व 5/6 पाक्सो एक्ट व 3(2)V ST/SC व 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म समपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की वृद्धि करते हुये विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है। यह भी तथ्य प्रकाश में आया है कि आरोपी का बांग्लादेश बार्डर पर नियमति रुप से आना जाना लगा रहता था । आगे की जाँच प्रचलित है एवं आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी उपनिरीक्षक गौरव शुक्ला चौकी प्रभारी मंशाछापर थाना जटहाँ बाजार उपनिरीक्षक अनिल कुमार शर्मा कांस्टेबल विनय कुमार यादव महिला कांस्टेबल ज्योति सिंह शामिल रही।

संबंधित खबरें
आध्यात्मिक उन्नति के लिए यज्ञ आवश्यक: रणधीर राव
आध्यात्मिक उन्नति के लिए यज्ञ आवश्यक: रणधीर राव

कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा सिकटिया में स्थित राम-जानकी मंदिर गड़ेरीपटृटी के प्रांगण…

“शोले स्टाइल में टावर पर चढ़ा उपभोक्ता: ‘सिग्नल दो वरना यहीं डेरा!’—वीडियो वायरल”
“शोले स्टाइल में टावर पर चढ़ा उपभोक्ता: ‘सिग्नल दो वरना यहीं डेरा!’—वीडियो वायरल”

कुशीनगर। जिले में शिकायतों के निस्तारण को लेकर एक अनोखा और चौंकाने वाला मामला…

रामनवमी पर भक्ति के साथ जागरूकता का संगम: तरयासुजान पुलिस ने ‘मिशन शक्ति’ से जगाई सुरक्षा की अलख
रामनवमी पर भक्ति के साथ जागरूकता का संगम: तरयासुजान पुलिस ने ‘मिशन शक्ति’ से जगाई सुरक्षा की अलख

कुशीनगर। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी के पावन अवसर पर जहां एक…

भारत युवा मंडल विकास अभियान हुआ संपन्न,खेल किट का हुआ वितरण 
भारत युवा मंडल विकास अभियान हुआ संपन्न,खेल किट का हुआ वितरण 

बोदरवार, कुशीनगर :- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, मेरा युवा भारत केंद्र…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking