News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar Medical College News/कुशीनगर मेडिकल कॉलेज सहित अन्य निर्माण कार्य परियोजनाओं की जिलाधिकारी ने की मासिक समीक्षा बैठक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 22, 2022  |  2:53 PM

1,640 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Medical College News/कुशीनगर मेडिकल कॉलेज सहित अन्य निर्माण कार्य परियोजनाओं की जिलाधिकारी ने की मासिक समीक्षा बैठक

कुशीनगर। जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में 50 लाख से अधिक के निर्माण कार्यो की भौतिक प्रगति की मासिक प्रगति समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

आपके लिए और..- गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

बैठक में राजकीय मेडिकल कॉलेज के संदर्भ में उपस्थित पीएनपी कंपनी के प्रतिनिधि को जिलाधिकारी ने कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया व कहा कि अगले एकेडमिक सत्र में कक्षायें शुरू हो जाए को ध्यान में रखते हुए कार्य को पूर्ण करें। जिलाधिकारी ने लक्षित कार्य के सापेक्ष पूर्ण और अपूर्ण कार्यों की भौतिक प्रगति की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी निर्माण कंपनियों को निर्देशित किया कि लक्षित समय के सापेक्ष कार्य को पूर्ण किया जाए। उन्होनें निर्देशित किया कि कार्यदायी संस्थाओं द्वारा प्रोजेक्ट स्थल का विजिट किया जाए। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी को निर्देशित करते हुए बताया कि कमेटी बनाकर निर्माणाधीन कार्यों की जांच और स्थलीय निरीक्षण किया जाए।

कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में खराब निर्माण सामग्री प्रयोग की शिकायत पर जिलाधिकारी ने सभी कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के निर्माण की जांच को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने सभी निर्माण कंपनी के प्रतिनिधियों को मौके का वीडियो व फोटोग्राफ उपलब्ध कराने को निर्देशित किया।

मुख्य विकास अधिकारी ने कार्य मे लापरवाही बरतने या ठेकेदार द्वारा कार्य नहीं करने पर उसे ब्लैक लिस्ट करने को निर्देशित किया।इस अवसर पर जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी श्रवण सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग मृत्युंजय कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कमलेंद्र कुशवाहा, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत विंध्याचल कुशवाहा व सभी संबंधित कंपनी के प्रतिनिधि मौजूद थे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

खड्डा में तटबंधों पर बढ़ा दबाव, एसडीआरएफ मुस्तैद खड्डा, कुशीनगर। तीन दिनों से जारी…

नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking