News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar Medical College News/कुशीनगर: निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का जिलाधिकारी ने किया आकस्मिक निरीक्षण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 31, 2023  |  2:08 PM

1,030 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Medical College News/कुशीनगर: निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का जिलाधिकारी ने किया आकस्मिक निरीक्षण WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा आज हरका व रविन्द्र नगर धूस स्थित निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

आपके लिए और..- चौकी बहादुरपुर के सामने संदिग्ध पिकअप, पेट्रोल-डीजल के खेल की...

हरका स्थित निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने हर ब्लॉक का निरीक्षण किया तथा निर्माणाधीन हर भवन में जाकर चेक किया। इस क्रम में विभिन्न ब्लॉक के मैप का भी निरीक्षण जिलाधिकारी द्वारा किया गया। प्रोजेक्ट मैनेजर अनूप श्रीवास्तव से निर्माण कार्य की प्रगति की रिपोर्ट ली गयी तथा लक्ष्य के सापेक्ष निर्माण कार्यों की प्रगति के बारे में पूछा गया।

इस क्रम में जिलाधिकारी ने प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देशित किया की ड्रिंकिंग वाटर, फायर एंड सेफ्टी की भी सुविधा उपलब्ध हो उसके लिए भी प्रोजेक्ट तैयार किया जाए। जिलाधिकारी द्वारा एकेडमिक ब्लॉक, बॉयज हॉस्टल, स्टूडेंट हॉल, गर्ल्स हॉस्टल, लाइब्रेरी, लैब, पार्किंग,टाइल्स का काम, निर्माण पूर्ण होने की अवधि, आदि का जायजा लिया। लक्ष्य के सापेक्ष कार्य पूर्ण करने की हिदायत भी जिलाधिकारी ने दिया। रविन्द्र नगर धूस स्थित निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का भी जिलाधिकारी के द्वारा निरीक्षण किया गया। निर्माणाधीन नर्सिंग हॉस्टल तथा अस्पताल बिल्डिंग के संदर्भ में कार्य प्रगति का भी ब्यौरा जिलाधिकारी द्वारा लिया गया। लक्ष्य के सापेक्ष कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने लगाए गए पेनल्टी के बारे में पूछा।

जिलाधिकारी ने प्रोजेक्ट मैनेजर को रात्रिकालीन शिफ्ट बढ़ाकर, टीम बढ़ाकर तथा मानव संसाधन में बढ़ोतरी कर कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने हर यूनिट पर लेबर की संख्या बढ़ाते हुए निर्माण कार्य की गति में बढ़ोतरी के निर्देश दिए।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मास्टर चाबी से बाइक उड़ाते, रात में बदलते थे नंबर प्लेट; 48 घंटे में कप्तानगंज पुलिस ने दबोचे दो शातिर चोर
मास्टर चाबी से बाइक उड़ाते, रात में बदलते थे नंबर प्लेट; 48 घंटे में कप्तानगंज पुलिस ने दबोचे दो शातिर चोर

कुशीनगर। बाइक चोरी करने का शातिराना अंदाज भी निराला था। अपनी मोटरसाइकिल से रामजानकी…

तीन वांछित गिरफ्तार, जेल भेजे गए
तीन वांछित गिरफ्तार, जेल भेजे गए

हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली पुलिस ने देवराजपुर में हुए प्राणघातक हमले के मामले में…

मूर्ति विसर्जन से लौट रहे दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर 
मूर्ति विसर्जन से लौट रहे दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर 

मथौली बाजार कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा देवराजपुर…

चौकी बहादुरपुर के सामने संदिग्ध पिकअप, पेट्रोल-डीजल के खेल की जांच जरूरी!
चौकी बहादुरपुर के सामने संदिग्ध पिकअप, पेट्रोल-डीजल के खेल की जांच जरूरी!

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर से बिहार की ओर पेट्रोल या डीजल के अवैध परिवहन की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking